टीवी मसाला

GHKKPM: इस एक्टर की एंट्री कराकर TRP बटोरेंगे मेकर्स, नए ट्विस्ट के साथ देंगे 'अनुपमा' को मात

Sheezan Khan Ready To Enter In Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में जल्द ही एक्टर शीजान खान की एंट्री होने वाली है, जो भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर शो में महाट्विस्ट आने वाला है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में आएगा महाट्विस्ट

Sheezan Khan Ready To Enter In Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी को उठाने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। 'गुम है किसी के प्यार में' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जो दर्शकों के प्रति शो की दिलचस्पी को और बढ़ा रहे हैं। यूं तो अभी शो में कियान और आशका का ट्रैक चल रहा है। लेकिन मेकर्स आने वाले ट्विस्ट में तड़का लगाने के लिए बड़ा दांव खेलने वाले हैं। दरअसल, 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में जल्द ही नई एंट्री होने वाली है, जो रजत और सवि की प्रेम कहानी को नया रुख दे सकते हैं। वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर शीजान खान हैं।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में शीजान खान की एंट्री की जानकारी शो से जुड़े सूत्रों ने दी है। सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "हम एक कैमियो की एंट्री शो में कराने वाले हैं जो न केवल इस ड्रामे को मजेदार बना देगा, बल्कि स्टोरीलाइन पर भी जबरदस्त असर डालेगा। शीजान को कास्ट किया गया है, क्योंकि वो परफॉर्मेंस और स्क्रीन प्रेजेंस के हिसाब से परफेक्ट हैं। ये भले ही कैमियो होगा, लेकिन उनका रोल कहानी को मोड़ देने में अहम भूमिका अदा करेगा।" बता दें कि शीजान खान को आखिरी बार 'चांद जलने लगा' में देखा गया था।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर अभी तक शीजान खान की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। बता दें कि शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि सवि को पता चल जाएगा कि रजत आशका को नहीं बल्कि कियान को बचाने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी ओर कियान अपने चक्कर में सई और बाकी स्कूल के बच्चों की जिंदगी खतरे में डाल देगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article