टीवी मसाला

GHKKPM: शक्ति अरोड़ा को फीस देने में छूट रहे थे मेकर्स के पसीने, मौका देख दिखाया बाहर का रास्ता

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Shakti Arora Quit Show Due To Budget: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो से कुछ दिनों पहले शक्ति अरोड़ा को रिप्लेस कर दिया गया था। लेकिन अब इसका असली कारण सामने आया है।

Image

शक्ति अरोड़ा के शो से जाने का कारण आया सामने

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Shakti Arora Quit Show Due To Budget: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में अभी तक कई ऐसे दिलचस्प मोड़ आ चुके हैं, जिसने शो की कायापलट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'गुम है किसी के प्यार में' में कुछ दिनों पहले लीप आया था, जिसमें हितेश भारद्वाज की नए लीड एक्टर के तौर पर एंट्री हुई थी। वहीं एक्टर शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) को शो छोड़कर जाना पड़ा था। लेकिन मेकर्स अभी तक इस मामले पर बात करने से कतरा रहे हैं कि शक्ति अरोड़ा ने आखिर क्यों 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को अलविदा कहा। वहीं शो से जुड़े करीबी सूत्रों ने इसका कारण साझा किया है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के मेकर्स का कहना था कि अभी तक ईशान और सवि के बीच कोई कहानी नहीं बन पाई है। ऐसे में वह शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) को निकालकर किसी नए कलाकार को कास्ट करेंगे और इसकी स्टोरी नए सिरे से शुरू करेंगे। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि असल में बजट के कारण शक्ति अरोड़ा को शो छोड़ना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'गुम है किसी के प्यार में' के नए लीड यानी हितेश भारद्वाज, शक्ति अरोड़ा की तुलना में आधी फीस चार्ज कर रहे हैं।

हालांकि अभी तक इस मामले पर शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है। बता दें कि शक्ति अरोड़ा खुद भी 'गुम है किसी के प्यार में' में अचानक आए लीप से हैरान थे। उनका कहना था कि जब सीरियल की कहानी अच्छी चल रही है और इसकी टीआरपी रेटिंग भी अच्छी है तो इसमें लीप की क्या ही जरूरत है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article