टीवी मसाला

GHKKPM: सवि का मंगेतर बन एंट्री मारेंगे कबीर भारतीय, TRP की खातिर ये हसीना भी रखेगी कदम

Kabir Bharti And Priya Trivedi To Enter In Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी को मेकर्स नया ट्विस्ट देने वाले हैं। शो में जल्द ही प्रिया त्रिवेदी और कबीर भारती की एंट्री होगी, जो कि लीड कलाकारों के मंगेतर के तौर पर नजर आएंगे।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में होगी इन दो कलाकारों की एंट्री

Kabir Bharti And Priya Trivedi To Enter In Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग में खूब जगह बनाई है। 'गुम है किसी के प्यार में' में लीप के बाद कहानी नए सिरे से शुरू हुई। जहां पहले शो में सवि और ईशान की प्रेम कहानी देखने को मिली तो वहीं अब रजत और सवि की प्रेम कहानी दिखाई जा रही है। लेकिन अभी प्यार से ज्यादा 'गुम है किसी के प्यार में' ध(Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में सवि और रजत की तकरार देखने को मिल रही है। वहीं इन सबके बीच सीरियल में दो नए कलाकारों की एंट्री भी होने वाली है जो 'गुम है किसी के प्यार में' को नया रुख दे सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में 'स्प्लिट्सविला 11' फेम कबीर भारती की एंट्री होने वाली है। बताया जा रहा है कि वह शो में कैमियो रोल अदा करेंगे। उनका किरदार नेगेटिव होगा, जो कि सवि की जिंदगी में तूफान खड़ा करेगा। खबरों की मानें तो कबीर भारती को सवि के मंगेतर का रोल दिया जाएगा। उनके अलावा 'गुम है किसी के प्यार में' में 'स्कूल फ्रेंड्स' फेम प्रिया त्रिवेदी की भी एंट्री होगी, जो कि हितेश भारद्वाज के मंगेतर के तौर पर नजर आएंगी। वह भी शो में बतौर कैमियो नजर आएंगी, लेकिन उनका ट्रैक करीब 8 दिनों तक चल सकता है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में नए कलाकारों की एंट्री की बात ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। ऐसे में देखना ये होगा कि 'गुम है किसी के प्यार में' में सवि और रजत की जिंदगी क्या नया मोड़ लेती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article