टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: तो इस वजह से शक्ति अरोड़ा का पत्ता साफ करना चाहते हैं मेकर्स, अब जाकर सामने आया सच

Shakti Arora Leaving Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Due To This Reason: टीवी के मशहूर एक्टर शक्ति अरोड़ा इन दिनों 'गुम है किसी के प्यार में' में नजर आ रहे हैं। हालांकि खबर है कि एक्टर जल्द ही शो छोड़ सकते हैं। इस मामले की अब वजह भी सामने आ चुकी है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' से इस वजह से जा रहे हैं शक्ति अरोड़ा

Shakti Arora Leaving Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Due To This Reason: टीवी के मशहूर एक्टर शक्ति अरोड़ा इन दिनों 'गुम है किसी के प्यार में' का ईशान बनकर लोगों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहे हैं। हालांकि उन्हें लेकर ये भी खबर है कि वह जल्द ही 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)को अलविदा कह सकते हैं और उनकी जगह शो में नए कलाकार की एंट्री होगी। हालांकि शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) का कहना है कि उन्हें इन सबके बारे में कुछ भी नहीं मालूम। वहीं अब 'गुम है किसी के प्यार में' से शक्ति अरोड़ा के जाने की असली वजह सामने आई है।

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) के जाने की एक वजह उनका कॉन्ट्रैक्ट भी है। लेकिन इसके साथ-साथ भी उनके शो छोड़ने के कई कारण सामने आए हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' से जुड़े सूत्रों ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, "रिपोर्ट्स का कहना है कि शक्ति अरोड़ा का कॉन्ट्रैक्ट उनके जाने की वजह है। लेकिन शो की टीआरपी भी इसका एक कारण है। आईपीएल 2024 संग क्लैश के कारण शो की टीआरपी काफी कम हो गई थी, जिससे मेकर्स ने इसमें लीप लाने का फैसला किया है।"

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के बारे में बात करते हुए सूत्र ने आगे कहा, "लीप के फैसले को लेते वक्त मेकर्स ने बजट का भी पूरा ध्यान रखा है। लीड कलाकारों की सैलरी को देखते हुए मेकर्स ने फैसला किया है कि वह भाविका शर्मा के साथ किसी नए चेहरे को लाकर बजट में थोड़ी कटौती करेंगे। शक्ति अरोड़ा 'गुम है किसी के प्यार में' के लिए मोटी फीस लेते हैं। ऐसे में उन्हें रिप्लेस करने का फैसला किया गया है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article