Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo Video: स्टार प्लस के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने साल 2020 से ही दर्शकों के दिलों-दिमाग में बखूबी जगह बनाई हुई है। 'गुम है किसी के प्यार में' में लगातार आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स इसकी टीआरपी को भी उछाल देने का काम कर रहे हैं। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को रातों-रात टीवी का सुपर-डुपर शो बनाने के लिए मेकर्स सवि और रजत की सगाई कराने वाले हैं। खास बात तो यह है कि शो से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसमें नन्ही सई, सवि और रजत के एक होने की दुआ करती नजर आई।
यह भी पढ़ें: GHKKPM 7 Maha Twist: निलाम होगी मृणमई की इज्जत, सगाई से पहले एक-दूजे को नोच खाने दौड़ेंगे सवि-रजत
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के इस प्रोमो वीडियो को देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। 'गुम है किसी के प्यार में' के इस प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि सवि और रजत सगाई के लिए तैयार होते हैं। सवि कहती है कि भगवान ने इस इंसान को बनाकर नीम और करेले को भी पीछे छोड़ दिया है। पता नहीं इसके साथ सगाई कैसे कर रही हूं मैं। वहीं रजत खुद को सगाई के लिए तैयार करते हुए कहता नजर आया, "जिस लड़की के साथ मैं दो पल नहीं बिता सकता, उसके साथ पूरी जिंदगी कैसे बिताऊंगा।" दोनों को ही यूं टेंशन में देखकर सई परेशान हो जाती है और प्रार्थना करती है कि मैं अपनी सारी चॉकलेट दे दूंगी, लेकिन पापा और परी आंटी की कट्टी को बट्टी कर दो।
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि सगाई के मौके पर सवि और रजत अंगूठियां भूल जाते हैं। ऐसे में सई उन्हें रिब्बन देती है, जिसे वे एक-दूजे की उंगली पर बांधकर रसम पूरी करते हैं। बता दें कि शो में दिखाया जाएगा कि सई कोर्ट में सवि को अपना गार्जियन चुनेगी।
