Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 31 July: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। "गुम है किसी के प्यार में' की कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स लगातार इसमें ट्विस्ट ला रहे हैं, जिससे शो की टीआरपी दोगुनी हो सके। अभी तक 'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया गया कि ईशा के चक्कर में भाग्यश्री की तबीयत खराब हो जाती है। लेकिन इन सबसे इतर आज भी 'गुम है किसी के प्यार में' में कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन ट्विस्ट पर-
'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिलेगा कि ईशा बंद कमरे में अकेले रोएगी। लेकिन तभी वहां पर मृणमई पहुंच जाएगी, जिसे ईशा सच बताएगी। वहीं मृणमई उसे दिलासा देगी कि वह इस चीज के लिए ठक्कर परिवार से माफी मांगेगी।
सवि को अर्श और आशका के घर के बाहर देखकर रजत का पारा चढ़ जाएगा। वो सवि को पैसों की भूखी बताएगा, साथ ही कहेगा कि तुम मेरी बेटी की आड़ में पैसे ऐंठना चाह रही हो। साथ ही रजत सवि से कोर्ट की हियरिंग में भी सावधान रहने के लिए कहेगा।
मृणमयी माफी मांगने के लिए अमन को मिलने के लिए बुलाती है। लेकिन लकी दोनों के बीच गलतफहमियां खत्म नहीं होने देना चाहता। जिससे वो मृणमयी और अमन का प्राइवेट वीडियो लीक कर देता है।
मृणमई का वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाता है, जिसे लेकर सोसायटी में थू-थू होने लगती है। वहीं जब सवि की नजर इस चीज पर पड़ती है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है।
हरिणी का पति गुस्से में गुलमोहर पार्क में एंट्री करता है। वो वायरल वीडियो के लिए अमन को बुरी तरह से पीटता है। वहीं अमन बार-बार पूछता रहता है कि उसने आखिर किया क्या है।
'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि सवि जहां मृणमई का साथ देती है तो वहीं रजत अमन का साथ देता है। दोनों इस वजह से फिर से आमने सामने आ जाते हैं। सवि, अमन को जेल भेजने की भी बात कहती है।
'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि जज सई से पूछेंगे कि उसे किसके साथ रहना है। इसपर सई सवि का नाम लेगी। सई का जवाब सुन रजत के साथ-साथ अर्श और आशका के पैरों तले भी जमीन खिसक जाएगी।