Asim Riaz Cryptic Post: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 से घर-घर पहचान बना चुके असीम रियाज अक्सर अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। शो से असीम ने खूब शोहरत कमाई जिसके चलते आज वह एक बड़ा नाम बन गए हैं। इस बीच इन दिनों असीम काफी ज्यादा सुर्खियों में है अपने और रोहित शेट्टी की लड़ाई के चलते। चल रही कंट्रोवर्सी के बीच असीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह सीधे सीधा खतरों के खिलाड़ी 14 में हुए झगड़े पर निशाना साध रहे हैं।
कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में असीम रियाज़ और होस्ट रोहित शेट्टी के बीच झगड़ा हुआ था। रोहित ने तो एक्टर को उठाकर पटक देने की भी धमकी दे दी थी। दोनों के बीच काफी ज्यादा तू-तू मैं-मैं हुई और झगड़ा इतना बढ़ गया की मेकर्स ने असीम रियाज़ (Asim Riaz) को शो से बाहर निकाल दिया। चल रही कंट्रोवर्सी के बीच इंस्टाग्राम पर असीम रियाज़ ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें सभी कुत्तों के बीच चीता बैठे नजर आ रहा है। असीम पोस्ट पर लिखा है कि कभी-कभी यह साबित करने की कोशिश करना कि आप सर्वश्रेष्ठ हैं, अपमान है।
इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों का मानना है की असीम रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और खतरों के खिलाड़ी 14 पर तंज कस रहे हैं। बात दें की असीम रियाज को मेकर्स से कहते हुए देखा गया की उनके पास बहुत पैसा है और वह हारे हुए लोगों के साथ शो नहीं करना चाहते। जिसे सुन सोशल मीडिया पर उनको टीवी सेलेब्स के साथ-साथ दर्शक भी ट्रोल कर रहे हैं।
