टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo: नन्ही सई के जरिए सात जन्मों के राही बनेंगे सवि-रजत, इस शर्त पर तय होगा रिश्ता

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo Video: स्टार प्लस के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो का प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सगाई करते नजर आए। प्रोमो को देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में आएगा महाट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo Video: स्टार प्लस के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने साल 2020 से ही दर्शकों के दिलों-दिमाग में बखूबी जगह बनाई हुई है। 'गुम है किसी के प्यार में' में लगातार आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स इसकी टीआरपी को भी उछाल देने का काम कर रहे हैं। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को रातों-रात टीवी का सुपर-डुपर शो बनाने के लिए मेकर्स सवि और रजत की सगाई कराने वाले हैं। खास बात तो यह है कि शो से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसमें नन्ही सई, सवि और रजत के एक होने की दुआ करती नजर आई।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के इस प्रोमो वीडियो को देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। 'गुम है किसी के प्यार में' के इस प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि सवि और रजत सगाई के लिए तैयार होते हैं। सवि कहती है कि भगवान ने इस इंसान को बनाकर नीम और करेले को भी पीछे छोड़ दिया है। पता नहीं इसके साथ सगाई कैसे कर रही हूं मैं। वहीं रजत खुद को सगाई के लिए तैयार करते हुए कहता नजर आया, "जिस लड़की के साथ मैं दो पल नहीं बिता सकता, उसके साथ पूरी जिंदगी कैसे बिताऊंगा।" दोनों को ही यूं टेंशन में देखकर सई परेशान हो जाती है और प्रार्थना करती है कि मैं अपनी सारी चॉकलेट दे दूंगी, लेकिन पापा और परी आंटी की कट्टी को बट्टी कर दो।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि सगाई के मौके पर सवि और रजत अंगूठियां भूल जाते हैं। ऐसे में सई उन्हें रिब्बन देती है, जिसे वे एक-दूजे की उंगली पर बांधकर रसम पूरी करते हैं। बता दें कि शो में दिखाया जाएगा कि सई कोर्ट में सवि को अपना गार्जियन चुनेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article