टीवी मसाला

GHKKPM: भाविका शर्मा को बाहर का रास्ता दिखाकर इन दो हसीनाओं को कास्ट करेंगे मेकर्स, लव ट्रायएंगल से बटोरेंगे TRP

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin These Two Actress Approached To Play Lead: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही नए ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। मेकर्स की ओर से लीप की बात पर भी मुहर लग गई है। सीरियल में नई कास्ट की एंट्री होगी, जिसके लिए दो हसीनाओं को भी अप्रोच किया गया है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में हुई इन दो हसीनाओं की एंट्री

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin These Two Actress Approached To Play Lead: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो ने दर्शकों के दिलों में सालों से जगह बनाई हुई है। खास बात तो यह है कि टीआरपी लिस्ट में भी ये टॉप पर बना रहता है। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का करंट ट्रैक दर्शकों के सिर के ऊपर से जा रहा है, जिससे वे परेशान भी हो गए हैं। ऐसे में मेकर्स ने 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी को नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया है। शो में लीप आने की खबर तो अब मुहर लग ही चुकी है, साथ ही नए कलाकारों की तलाश भी की जा चुकी है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में लीड एक्टर का रोल अदा करने के लिए 'उडारियां' एक्टर हितेश भारद्वाज का नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि ऑडिशन के दौरान हितेश भारद्वाज ने अपनी एक्टिंग स्किल से मेकर्स को इंप्रेस कर दिया था। तो वहीं अब लीड एक्ट्रेस के लिए भी दो हसीनाओं के नाम चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि 'नीरजा' एक्ट्रेस आस्था शर्मा शो में लीड एक्ट्रेस की भूमिका अदा करती नजर आएंगी। उनके अलावा एक्ट्रेस ऋचा राठौड़ का नाम भी सामने आ रहा है, जिन्होंने 'रब से है दुआ' में गजल की भूमिका अदा की थी।

जून के अंत में आएगा 'गुम है किसी के प्यार में' में लीप

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में जून के अंत तक लीप आ सकता है। बता दें कि शो में लीप आने की खबर से शक्ति अरोड़ा भी हैरान थे। उनका कहना है कि जब शो की इतनी अच्छी टीआरपी आ रही है तो इसमें लीप कोई क्यों ही लेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article