टीवी मसाला

गुम है किसी के प्यार में आएगा 6 साल का लीप, जून की इस तारीख को होगा शक्ति अरोड़ा का आखिरी एपिसोड शूट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin serial Leap: सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में 6 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद कुछ किरदारों का शो से पत्ता कट जाएगा। और इस लिस्ट में शक्ति अरोरा शामिल हैं, जो ईशान की मुख्य भूमिका निभाते हैं, लेकिन लीप के बाद, वह गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा नहीं होंगे।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin serial Leap

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin serial Leap: गुम है किसी के प्यार में टॉप शो में से एक है। इस शो को शुरुआत स दर्शकों से बेहद प्यार मिला है। भले ही शो को बीच में कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हो, लेकिन फिर भी गुम है किसी के प्यार में सीरियल ने अपनी टीआरपी को बनाए रखने में हमेशा कामयाब रहा है। अब नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, टीवी धारावाहिक एक और लीप लेने के लिए तैयार है और जिसके बाद कुछ सितारों का शो से पत्ता कट जाएगा। बता दें कि शक्ति अरोड़ा उनमें से एक हैं। वह ईशान की मुख्य भूमिका निभाते हैं, लेकिन लीप के बाद, वह गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा नहीं होंगे। आइए टाइम की इस पूरी रिपोर्ट पर के नजर डालें।

टाइम्स नाउ की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, शक्ति अरोड़ा का ट्रैक सीरीयल से समाप्त हो गया है और वह 18 जून तक अपनी शूटिंग पूरी कर लेंगे। अभिनेता कथित तौर पर 18 जून को अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग करेंगे। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि हितेश भारद्वाज को गुम है किसी के प्यार में में नए पुरुष प्रधान की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। भाविका शर्मा, मानसी साल्वी और इंद्रनील भट्टाचार्य जैसे अभिनेताओं को शो में बरकरार रखा गया है। हाल ही में, करणवीर बोहरा ने गुम है किसी के प्यार में में अपनी एंट्री की है। वह इस सीरियल में एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं।

लेटेस्ट ट्रेक की बात करें तो अभी हमने देखा कि ईशान को आखिरकार एहसास हो रहा है कि उसके मन में सवी के लिए फीलिंग्स हैं। वह उसके प्यार में पागल हो रहा है। सवी ने पहले भी स्वीकार किया है कि उसके मन में उसके लिए फीलिंग्स हैं। लेकिन फिर ईशान और रीवा का शादी ट्रैक आता है। अब देखना यह है कि क्या ईशान रीवा से नाता तोड़कर सावी के पास जाएगा?

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article