Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का नया प्रोमो देख फैंस को आई 'ये है मोहब्बतें' की याद, बोले- अब से शो देखना बंद...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo Fans Reaction: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद इसकी कहानी नए सिरे से शुरू होगी। यूं तो शो का प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुका है, लेकिन इससे फैंस जरा भी खुश नहीं दिखाई दिये।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo Fans Reaction: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। यूं तो शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना रहता है, लेकिन उसे दोगुना करने के लिए मेकर्स 'गुम है किसी के प्यार में' में पांच साल का लीप ला रहे हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का इससे जुड़ा नया प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो गया है, जिसमें सवि टीचर बनी दिखाई दी। वहीं दूसरी ओर हितेश भारद्वाज एक सिंगल पैरेंट का किरदार निभाते नजर आए। यूं तो मेकर्स 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी को दिलचस्प बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन शो का प्रोमो वीडियो फैंस को जरा भी पसंद नहीं आया।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का नया प्रोमो वीडियो देखकर लोगों को दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर 'ये है मोहब्बतें' की याद आ गई, जिसमें इशिता रमन की बेटी को पालती है और उसके सहारे ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू होती है। इस प्रोमो वीडियो में भी नजर आया कि सवि एक टीचर होती है और सायशा उसकी फेवरेट स्टूडेंट होती है। 'गुम है किसी के प्यार में' के प्रोमो वीडियो को देख फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

End of Feed