टीवी मसाला

GHKKPM New Promo: IAS का सपना चूर-चूर कर टीचर बन गुजारा करेगी सवि, एक बच्ची के सहारे शुरू होगी नई प्रेम कहानी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Post Leap Promo: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद शो की कहानी नए सिरे से शुरू होगी। खास बात तो यह है कि 'गुम है किसी के प्यार में' का नया प्रोमो भी रिलीज हो चुका है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' का नया प्रोमो

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Post Leap Promo: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने साल 2020 से ही दर्शकों के दिलों-दिमाग में जगह बनाई हुई है। जहां पहले सई और विराट की कहानी लोगों को पसंद आई तो वहीं बाद में ईशान और सवि की जोड़ी ने दर्शकों का खूब दिल जीता। हालांकि अब मेकर्स ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में लीप लाकर इसकी कहानी नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया है, जिसके बाद ईशान तो मर जाएगा। लेकिन सवि की जिंदगी की नई कहानी शुरू होगी। खास बात तो यह है कि 'गुम है किसी के प्यार में' का नया प्रोमो भी रिलीज हो गया है, जिसमें नई कहानी की झलक देखने को मिली।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में के नए प्रोमो में नजर आया कि ईशान की मौत के बाद सवि अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करती है। वह आईएएस ऑफिसर बनने का सपना छोड़कर टीचर बन जाती है और नए अंदाज में बच्चों को पढ़ाती है। प्रोमो में दिखाया गया कि सवि अपनी नन्ही स्टूडेंट सायशा का खूब ख्याल रखती है और उसके पापा (हितेश भारद्वाज) का इंतजार करती है। वहीं जब उसके पापा की एंट्री होती है तो वह उससे कहती है कि छुट्टी के बाद आपकी प्राथमिकता बच्ची को लाना होना चाहिए। लेकिन सायशा के पापा उसे फटकारते हुए कहते हैं कि आप अपने काम से काम रखें, टीचर हैं लेकिन मां बनने की कोशिश न करें।

क्या होगी 'गुम है किसी के प्यार में' की नई कहानी

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के प्रोमो के मुताबिक सवि की प्रेम कहानी सायशा के पापा के साथ शुरू होगी जो कि एक सिंगल पेरेंट होंगे। उन्हें मिलाने वाली कोई और नहीं बल्कि सायशा ही होगी। बता दें कि शो में हितेश भारद्वाज के अलावा कावेरी प्रियम की भी एंट्री हुई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article