Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Producer Break Silence On Replacing Shakti arora: 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और टीआरपी लिस्ट में भी टॉप 5 में बना हुआ है। लेकिन इन दिनों 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी पहले के मुकाबले कम आ रही है। साथ ही शो की रैंकिंग भी गिर गई है। ऐसे में 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai KIsikey Pyaar Meiin) को लेकर खबर आई थी कि मेकर्स एक्टर शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora)को रिप्लेस कर देंगे और इसकी टीआरपी बढ़ाने के लिए इसमें लीप लेकर आएंगे।
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai KIsikey Pyaar Meiin) के प्रोड्यूसर राजेश राम सिंह ने शो में आने वाले 10 साल की लीप की अफवाह पर चुप्पी तोड़ी। साथ ही शक्ति अरोड़ा के रिप्लेसमेंट पर भी बात की। राजेश राम सिंह के मुताबिक, शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora)शो से कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने इस तरह की अफवाहों को सिरे से खारिज किया। राजेश राम सिंह ने कहा, "कोई लीप नहीं आ रहा है और शक्ति अरोड़ा कहीं नहीं जा रहे हैं। हमने इस बारे में सोचा तक नहीं है। मुझे नहीं मालूम कि ये खबरें कहां से आ रही हैं। शक्ति एक बहुत अच्छे एक्टर हैं और हम उसे क्यों ही रिप्लेस करेंगे।"
शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) के बारे में बात करते हुए 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai KIsikey Pyaar Meiin) के प्रोड्यूसर राजेश राम शर्मा ने कहा, "वह प्रोफेशनल और बहुत ही लगन वाले एक्टर हैं। वह लोगों का सम्मान करते हैं और बहुत ही अच्छे इंसान हैं। हर कहानी की एक एक्सपायरी डेट होती है और इसके बाद लीप का फैसला किया जाता है। हम भी ऐसे ही लीप प्लान करेंगे।" राजेश राम सिंह ने इन अफवाहों पर तंज कसते हुए कहा, "मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कौन फैला रहा है। हमारे कलाकार इससे उदास हो जाते हैं और उन्हें टेंशन होने लगती है। वो रिप्लेस होने या फिर शो छोड़ने के बारे में चिंतित होते हैं। पहले हमें तय करने दें और फिर इसपर अटकलें लगाएं।"
राजेश राम सिंह ने बताया कि खुद शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) ने भी इन अफवाहों को लेकर 'गुम है किसी के प्यार में' के मेकर्स से सवाल किया था। राजेश राम सिंह ने बताया, "ये खबरें एक्टर्स को परेशान कर देती हैं। शक्ति ने भी मुझसे पूछा कि सर कोई परेशानी चल रही है क्या? मुझे रिप्लेस किया जा रहा है, क्या मैंने कोई गलत काम किया। ये बहुत ही शर्मसार करने वाली बात थी। मैंने उन्हें समझाया कि वह चिंता न करें। हर किसी को इस तरह के मुद्दों के प्रति सहनशील होना चाहिए।"
