Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Karanvir Bohra Heroic Entry Impress Viewers: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन इन दिनों शो की टीआरपी पर बादल मंडरा रहे हैं। ढेरों ट्विस्ट और टर्न्स के बाद भी 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी रेटिंग सुधरने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में मेकर्स ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में करणवीर बोहरा की एंट्री कराने का फैसला किया, जो इसकी कहानी को भी नया ट्विस्ट दे सकते हैं। खास बात तो यह है कि उन्होंने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के सेट से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें करणवीर बोहरा हीरो के अंदाज में एंट्री करते नजर आए। सेट से सामने आए इस वीडियो में देखा गया कि एक जूस का ठेला बच्ची की ओर बढ़ रहा होता है और डर के कारण सवि अपनी आंख बंद कर लेती है। इसी बीच करणवीर बोहरा एंट्री मारते हैं और उस ठेले को रोक देते हैं। करणवीर बोहरा का वीडियो में स्वैग देखने लायक रहा। इसे देखने के बाद फैंस भी उनकी धाकड़ एंट्री के लिए बेहद एक्साइटेड हो चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) शो में साइको का किरदार अदा कर सकते हैं जो सवि के लिए दीवाना हो जाएगा। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। चंद दिनों पहले 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर ये भी खबर थी कि शो में लीप आने वाला है और शक्ति अरोड़ा इसे अलविदा कह देंगे। लेकिन एक्टर का कहना है कि वह अभी भी शूटिंग कर रहे हैं।
