Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Neil And Tejasswini Celebrates Holi Together: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी को दुरुस्त करने के लिए मेकर्स खूब जद्दोजहद कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई फल मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। यूं तो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में नील और जूही की शादी तय हो चुकी है और तेजस्विनी भी अब नील से कटी-कटी रहने लगी है। लेकिन हाल ही में शो से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नील और तेजस्विनी एक-दूजे के साथ होली मनाते नजर आए। इतना ही नहीं, तेजस्विनी ने नीलके सामने होली पर जमकर डांस भी किया।
यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने सवि के पल्लू से साफ किया चेहरा, शादी से पहले उठी रोमांस की चिंगारी
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से जुड़ा ये वीडियो वैभवी हंकारे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गया है। वैभवी हंकारे द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में पहले परम सिंह यानी नील 'अपने ही रंग में मुझको रंग दे...' गाना गाते दिखाई दिये। वहीं उनके बाद वैभवी हंकारे यानी तेजस्विनी ने नील के सामने इस गाने पर खूबसूरती से डांस किया। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री तारीफ के लायक दिखाई दी।
वैभवी हंकारे ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से जुड़ा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "आप लोगों के लिए #TejNeil...आखिरकार परम सिंह को ये वीडियो बनाने के लिए मना ही लिया, मिशन पूरा हुआ दोस्तों। आप सभी को हमारी तरफ से होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।" परम सिंह और वैभवी हंकारे के इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मुझे आप लोगों का शो बहुत पसंद है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आप दोनों साथ में बेहद प्यारे लगते हैं।"
