टीवी मसाला

Celebrity Masterchef में जीत दर्ज कर अब इस रियलिटी शो में तूफान मचाएंगे Gaurav Khanna, ट्रॉफी के लिए भरेंगे दम

Gaurav Khanna To Enter In This Reality Show After Celebrity Masterchef: टीवी के चर्चित एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिले जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गौरव खन्ना ने हाल ही में 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में जीत दर्ज की। वहीं अब उनके हाथ एक और रियलिटी शो लगता नजर आ रहा है।

Image

गौरव खन्ना के हाथ लगा नया रियलिटी शो

Gaurav Khanna To Enter In This Reality Show After Celebrity Masterchef: टीवी के चर्चित एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। गौरव खन्ना ने यूं तो कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन 'अनुपमा' का अनुज बनकर वह दर्शकों के दिलों पर ऐसा छाए कि उनके शो छोड़ने के बाद भी लोग उन्हें याद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में गौरव खन्ना ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में हाथ आजमाया था और खास बात तो यह है कि उस शो में गौरव खन्ना ने अपनी कुकिंग स्किल से जजेस को खूब इंप्रेस किया। साथ ही शो की ट्रॉफी भी अपने नाम की। खास बात तो यह है कि अब एक और रियलिटी शो के लिए गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का नाम सामने आ रहा है।

वह रियलिटी शो कोई और नहीं बल्कि 'खतरों के खिलाड़ी' है, जो कि अपने नए सीजन यानी सीजन 15 के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं अब इस लिस्ट में 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का नाम भी जुड़ चुका है। बताया जा रहा है कि गौरव खन्ना को शो के लिए अप्रोच किया गया है और मेकर्स संग उनकी बातचीत जारी है। हालांकि गौरव खन्ना 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हाथ आजमाएंगे या नहीं, इस बात पर अभी मेकर्स या फिर एक्टर की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए इन सितारों को भी किया गया है अप्रोच

बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए अभी तक कई टीवी स्टार्स को न्योता मिल चुका है, जिसमें अविनाश मिश्रा से लेकर रजत दलाल और सनाया ईरानी जैसे सितारे शामिल हैं। वहीं मोहसिन खान और ईशा सिंह ने शुरू होने से पहले ही इस शो को ठेंगा दिखा दिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article