टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने सवि के पल्लू से साफ किया चेहरा, शादी से पहले उठी रोमांस की चिंगारी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Savi And Rajat Romantic Scene goes Viral: टीवी के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आए दिन ट्विस्ट आ रहे हैं। शो से जुड़ा बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों रोमांस करते नजर आए। रजत ने सवि के पल्लू से चेहरा साफ किया।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में रोमांटिक हुए सवि और रजत

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Savi And Rajat Romantic Scene goes Viral: टीवी के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स लगातार जद्दोजहद कर रहे हैं। जल्द ही शो में रजत और सवि की शादी भी होने वाली है, जिससे इसकी टीआरपी रेटिंग सातवें आसमान पर होगी। लेकिन खास बात तो यह है कि शादी से पहले ही सवि और रजत के बीच रोमांस की चिंगारी उठने लगी है। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का इससे जुड़े वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में दिखाया जाएगा कि सवि और रजत एक-दूजे से शादी करने के लिए तैयार हो जाएंगे। दोनों साथ में कोर्ट भी जाएंगे, लेकिन वहां उनकी शादी नहीं हो पाएगी। 'गुम है किसी के प्यार में' से जुड़े वायरल हो रहे वीडियो में नजर आया कि रजत के चेहरे पर लाल रंग लग जाता है, जिसे देख सवि हंसने लगती है। यहां तक कि उसका मजाक बनाते हुए सेल्फी भी लेती है। लेकिन जब सवि वहां से जाने लगती है तो रजत उसका पल्लू पकड़कर उसे अपनी ओर खींच लेता है। इतना ही नहीं, रजत सवि की साड़ी के पल्लू से अपना चेहरा भी साफ करता है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के इस वायरल वीडियो में रजत और सवि की केमिस्ट्री देखने लायक रही। बता दें कि शो में दिखाया जाएगा कि सई की खातिर रजत और सवि एक-दूजे के शादी करने का फैसला करेंगे। हालांकि आशका उनकी शादी को रोकने की पूरी-पूरी कोशिश करेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article