टीवी मसाला

GHKKPM: ऋतुराज को भूल होली पर नील के रंग में रंगी तेजस्विनी, परिवार की नजरों से दूर साथ मनाया त्यौहार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Neil And Tejasswini Celebrates Holi Together: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' का हाल ही में एक बीटीएस वीडियो सामने आया है, जिसमें नील और तेजस्विनी साथ में होली खेलते नजर आए। इस वीडियो में तेजस्विनी भी नील के रंग में रंगी दिखी।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' के नील-तेजस्विनी ने साथ मनाई होली

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Neil And Tejasswini Celebrates Holi Together: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी को दुरुस्त करने के लिए मेकर्स खूब जद्दोजहद कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई फल मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। यूं तो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में नील और जूही की शादी तय हो चुकी है और तेजस्विनी भी अब नील से कटी-कटी रहने लगी है। लेकिन हाल ही में शो से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नील और तेजस्विनी एक-दूजे के साथ होली मनाते नजर आए। इतना ही नहीं, तेजस्विनी ने नीलके सामने होली पर जमकर डांस भी किया।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से जुड़ा ये वीडियो वैभवी हंकारे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गया है। वैभवी हंकारे द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में पहले परम सिंह यानी नील 'अपने ही रंग में मुझको रंग दे...' गाना गाते दिखाई दिये। वहीं उनके बाद वैभवी हंकारे यानी तेजस्विनी ने नील के सामने इस गाने पर खूबसूरती से डांस किया। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री तारीफ के लायक दिखाई दी।

वैभवी हंकारे ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से जुड़ा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "आप लोगों के लिए #TejNeil...आखिरकार परम सिंह को ये वीडियो बनाने के लिए मना ही लिया, मिशन पूरा हुआ दोस्तों। आप सभी को हमारी तरफ से होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।" परम सिंह और वैभवी हंकारे के इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मुझे आप लोगों का शो बहुत पसंद है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आप दोनों साथ में बेहद प्यारे लगते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article