Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस सीरियल में विनायक और सवि को उनके माता पिता का पता चल जाएगा। विनायक को पता चलेगा कि विराट और सई उसके रियल पैरेंट्स हैं। वहीं सवि को उसके पिता का पता चल जाएगा। दोनों बच्चों को जब उनके रियल पैरेंट्स के बारे में पता चलेगा तो सीरियल में तूफान तो आना ही है लेकिन ये तूफान चव्हाण निवास के लिए परेशानी पैदा करेगा और दर्शकों को रोमांचित करेगा।
अभी तक आपने देखा कि सवि ने अनाथ आश्रम की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। उससे पहले ऊषा मौसी और उसकी बात विनायक ने सुन ली। विनायक को पता चल गया कि विराट और पाखी ने उसे अनाथ आश्रम से गोद लिया था। इसके बाद विनायक जानना चाहता है कि उसके असली पैरेंट्स कौन है। वह सबसे नाराज है और अपने असली पैरेंट्स को खोजने के लिए निकल जाएगा। वहीं दूसरी तरफ सई की बेटी सवि अपने पिता का इंतजार कर रही है। उसे नहीं पता है कि उसकेपिता कौन हैं। इसलिए वह भी विनायक के साथ अपने पिता की खोज में निकल जाएगी।
जब विराट और पत्रलेखा को विनायक नहीं मिलेगा तो वह सई के पास आएंगे और गुस्से में कहेंगे कि उसने उनका बच्चा छीन लिया। विराट सई से कहेगा कि उसने विनायक को सच क्यों बताया। इसके बाद आप देखेंगे कि सई और विराट विनायक की खोज में निकलेंगे। दशहरे के मेले में विनायक और सवि पोस्टर बनाकर अपने मां-बाप को खोजेंगे।
होने वाला है खुलासा
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही यह बात सामने आने वाली है कि विनायक सई और विराट का बेटा है। सई जब विराट का घर छोड़कर गई थी तो विनायक उसके साथ था। रास्ते में हादसे में वह गुम हो गया। सई ने उसे तलाशा लेकिन वह नहीं मिला तो उसे लगा कि उसने अपना बेटा खो दिया। जबकि सच ये है कि इस हादसे में विनायक के पैर कमजोर हो गए और उसे अनाथ आश्रम में छोड़ दिया गया।
सवि के पिता का लगेगा पता
दूसरी तरफ जब सई के साथ हादसा हुआ था तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। विराट से दूर होकर सई ने सवि को जन्म दिया और उसे अकेले पाला। सवि हमेशा अपनी आई सई से पूछती है कि उसके बाबा कब आएंगे लेकिन सई हर बार उसकी बात टाल देती है। अब सवि को भी पता चलेगा कि उसके पुलिस अंकल ही उसके बाबा हैं।
