टीवी मसाला

GHKKPM Maha Twist: चव्हाण निवास लड़की देखने आएगा नील, अपने हाथों से सौतन को सजाएगी तेजस्विनी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Maha Twist: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में जल्द ही महाट्विस्ट आएगा। नील तेजस्विनी के घर लड़की देखने आएगा। वहीं अंजाने में तेजस्विनी भी अपनी बहन को नील संग शादी के लिए तैयार करेगी।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में आएगा महाट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Maha Twist: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन बीते कुछ हफ्ते से 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी इस कदर गिर गई है कि शो टॉप 10 से भी बाहर हो गया है। ऐसे में मेकर्स ने इसकी कहानी को दोबारा मोड़ देने का फैसला किया है। परम सिंह और वैभवी हंकारे स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में एक साथ कई ऐसे महाट्विस्ट आने वाले हैं जो शो की टीआरपी को बढ़ाने का काम करेंगे। जल्द ही सीरियल में दिखाया जाएगा कि नील लड़की देखने के लिए तैयार हो जाएगा। हैरत की बात तो यह है कि वो लड़की कोई और नहीं बल्कि तेजस्विनी की चचेरी बहन जूही होगी।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का इससे जुड़ा बीटीएस वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'गुम है किसी के प्यार में' के वायरल वीडियो में दिखाया गया कि तेजस्विनी खुद अपनी चचेरी बहन जूही को सजाती है, क्योंकि उसे लड़केवाले देखने आने वाले हैं। लेकिन वो इस बात से अंजान रहती है कि वो लड़का कोई और नहीं बल्कि नील प्रधान होगा। वहीं दूसरी ओर नील भी अपने परिवार के लिए लड़की देखने के लिए तो तैयार हो जाता है, लेकिन वो मन ही मन ठान लेता है कि वो किसी और से शादी बिल्कुल नहीं करेगा।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि नील अपने पूरे परिवार के साथ तेजस्विनी के घर यानी चव्हाण निवास पहुंचेगा। लेकिन इस दौरान उसकी मुलाकात तेजस्विनी से होगी या नहीं, ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article