GHKKPM ने कॉपी की 'ये है मोहब्बतें' की कहानी, खुद Hitesh Bhardwaj ने बताई असलियत

Hitesh Bhardwaj on GHKKPM Story Line: दर्शकों का मानना है की स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी 'ये हैं मोहब्बतें' की कॉपी है। अब इस पर खुद कहानी में रजत ठक्कर का किरदार निभा रहे लीड एक्टर हितेश भारद्वाज ने रिएक्ट किया है।

Hitesh Bhardwaj on GHKKPM Story Line: भाविका शर्मा स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स में टीवी दुनिया में तबाही मचाई हुई है। सभी को सई और सवि की माँ-बेटी की जोड़ी खूब पसंद आ रही है और रजत संग लव स्टोरी ने दर्शकों को शो देखने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि जब से इस शो में लीप आया है मेकर्स आए दिन ट्रोल हो रहे हैं, दर्शकों का मानना है की कहानी स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें से चुराई गई है। अब इस पर खुद लीड एक्टर हितेश भारद्वाज ने रिएक्ट किया है और अपना नजरिया बताया है।

Hitesh Bhardwaj on GHKKPM Story Line

गुम है किसी के प्यार (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में की कॉपी कहानी के सवाल पूछने पर हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) ने कहा कि मैं इस पर कमेन्ट नहीं करूंगा हमारा शो अच्छा चल रहा है और लोग पसंद कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता दर्शकों कोई तुलना करनी चाहिए शो को लेकर हालांकि हर कहानी का अपना टेक होता है और इस मामले में सोशल मीडिया की राय से मुझे फर्क नहीं पड़ता। अगर आपको शो पसंद आ रहा है मजे करें ये क्या कंट्रोवर्सी है, कमाल की बात है यह। एक्टर के इस बयान से साफ हो गया है की 'गुम है' चुराई हुई नहीं है।

End of Feed