टीवी मसाला

GHKKPM: भाविका के बाद अब हितेश भारद्वाज ने शो को कहा आखिरी अलविदा, यादों की तिजोरी खोल फैंस को किया भावुक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Hitesh Bhardwaj Says Last Good Bye To Show: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' को हितेश भारद्वाज ने अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने शो से जुड़ी अपनी यादों को फैंस के साथ साझा किया है।

Image

हितेश भारद्वाज ने कहा 'गुम है किसी के प्यार में' को आखिरी अलविदा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Hitesh Bhardwaj Says Last Good Bye To Show: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' का सीजन 3 कुछ ही वक्त पहले शुरू हुआ है, जिसमें मेकर्स नई कास्ट और नई कहानी के साथ टीआरपी बटोरने में लगे हैं। वहीं 'गुम है किसी के प्यार में' की पुरानी सभी कास्ट को शो को अलविदा कहना पड़ा। जहां पहले आसिम खान और भाविका शर्मा जैसे कलाकारों ने दिल को छू लेने वाली पोस्ट शेयर कर 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से विदाई ली ती। वहीं अब शो के रजत यानी हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) ने 'गुम है किसी के प्यार में' को आखिरी अलविदा कहा है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) फेम हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) ने इंस्टाग्राम पर बीटीएस फोटोज और वीडियोज शेयर किये, जिसमें पूरी कास्ट एक साथ खूब मस्ती करती नजर आई। हितेश भारद्वाज ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मुझे याद है कि रजत के किरदार ने मुझसे शुरुआत में जिन चुनौतियों और उम्मीदों की मांग की थी। हर शॉट को बहुत बारीकी से परखा गया और हर एपिसोड एक टेस्ट था। लेकिन समय के साथ-साथ टेस्क स्वीकार कर लिया गया और यही आगे चलकर प्यार में बदल गया। जिस तरह का प्यार दर्शकों ने मुझे दिया और जो साझापन उन्होंने मुझसे शेयर किया।"

हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के सिलसिले में आगे लिखा, "गुडबाय कहने का वक्त आ गया है और मेरा दिल भर आया है। रजत हमेशा मेरा एक हिस्सा रहेगा। मैं उसकी हर चीज में खुद को देखता हूं, उसके उतार-चढ़ाव और उसका सीमा से परे होकर प्यार दिखाना। सब मेरा है। मेरे 'गुम है...' परिवार के लिए- आप लोगों के पास मेरा दिल है। ये सफर एक रोल से कहीं ज्यादा था। ये आगे बढ़ने का एक अनुभव, गहरा लगाव और कभी न भूले जाने वाला पल था। जो दोस्ती, सीख और प्यार मुझे मिला, ये हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं तहे दिल से आभारी हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article