टीवी मसाला

GHKKPM से विदा होते वक्त गमगीन हुईं भाविका शर्मा, यादों का पिटारा खोलकर फैंस की आंखों में दे गईं आंसू

Bhavika Sharma Bit Adieu To Savi Shares Photos From Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस भाविका शर्मा का किरदार 'गुम है किसी के प्यार में' में खत्म हो गया है। अब एक्ट्रेस ने शो को अलविदा कहते हुए सेट से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

Image

भाविका शर्मा ने 'गुम है किसी के प्यार में' को अलविदा कहते हुए खोल दिया यादों का पिटारा

Bhavika Sharma Bit Adieu To Savi Shares Photos From Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस भाविका शर्मा ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। उन्होंने यूं तो कई टीवी शोज में काम किया है। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' की सवि बनकर भाविका शर्मा दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा गई थीं। भाविका शर्मा का किरदार शो में भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन लोग उन्हें याद करते नहीं थक रहे हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को अलविदा कहते हुए भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) ने यादों का पिटारा सोशल मीडिया पर खोल दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेट से जुड़े ढेर सारे वीडियोज और फोटोज शेयर किये हैं, जिसे देख फैंस का दिल भी भर आया।

भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से जुड़ी तस्वीरों को साझा करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा। भाविका शर्मा ने कैप्शन में लिखा, "सवि का किरदार निभाना न भूलने वाला सफर है जो कि नए अनुभवों, चुनौतियों और खुशियों से भरा हुआ है। जैसा कि मैंने शो को अलविदा कह दिया है, लेकिन मेरे मन में ढेर सारे आभार और यादें चल रही हैं। सवि मेरा हिस्सा बन गई थी और इससे जुड़ी यादें हमेशा मेरे दिल में रहेंगी। दर्शकों से प्यार और सवि पर पड़ा प्रभाव दो सीजन तक लगातार बहुत ही शानदार और अतुल्य है। मैं टीम के साथ अपना साझापन और हमारा बॉन्ड याद करूंगी।"

भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के सिलसिले में आगे लिखा, "मैं इस अनुभव के लिए आभारी हूं और उम्मीद करती हूं कि हमारे रास्ते आगे फिर मिलेंगे। मेरे फैंस और उनके प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। ये सफर हमेशा मेरे साथ रहेगा।" भाविका शर्मा ने हितेश भारद्वाज संग अपनी तस्वीरों के साथ-साथ शक्ति अरोड़ा संग भी फोटो शेयर की। इसके साथ ही भाविका शर्मा ने ऑनस्क्रीन बेटी अमायरा खुराना संग होने वाली मस्ती की भी झलक दिखाई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article