GHKKPM: ऑफ एयर होने से पहले ऐसे खत्म होगी नील और सवी की प्रेम कहानी, फैंस का टूटेगा दिल!

GHKKPM Savi Neil Love Story End: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। उड़ती उड़ती खबर हाथ लगी है कि आखिर सीरियल में सवी और नील की प्रेम कहानी का क्या होगा? जनता के मन में उठ रहे सवाल का जवाब आपको इस रिपोर्ट में मिलेगा।

GHKKPM Savi Neil Love Story End: भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और परम सिंह (Param Singh) स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले कई महीनों से शो लगातार टीआरपी की मार झेल रहा है। तमाम जनरेशन लीप और ट्विस्ट टर्न्स लाकर भी मेकर्स को कामयाबी हाथ नहीं लग रही। ऐसे में बार बार सीरियल चैनल की रेडार पर आया और अब ऑफ एयर होने जा रहा है। ऐसे में दर्शकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि सवी और नील की प्रेम कहानी कैसे खत्म होगी? इस सवाल का जवाब आपको इस रिपोर्ट में मिलेगा।

ghkkpm off air story ending

गिरती टीआरपी के चलते मेकर्स ने आखिर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को 5 साल बाद बंद करने का फैसला ले लिया है। रिपोर्ट कि मानें तो सीरियल में सवी और नील की प्रेम कहानी अच्छे मोड पर खत्म होगी। सवी नील एक दूजे से अलग हो जाएंगे और अच्छी जिंदगी जियेंगे। एपिसोड के आखरी में नील सवी से सवाल करेगा कि क्या वो उसके साथ आगे की जिंदगी साथ बिताना चाहेगी। सवी नील के इस प्रपोजल को रिजेक्ट कर देगी क्यूँकि वो आज भी रजत से ही प्यार करती है। ऐसे में साफ हो गया है कि कहानी के आखिर में नील और सवी दोस्त ही बनकर रह जाएंगे।

End of Feed