टीवी मसाला

जमाने के आगे Rashami Desai ने बयां किया अपने दिल का दर्द, कहा 'पिछले एक हफ्ते से अच्छा फील नहीं कर रही हूं...'

Rashami Desai Going Through Rough Time: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपने चल रहे बुरे वक्त को लेकर इमोशनल होती दिखीं। रश्मि ने बताया कि पिछले हफ्तों से वो हेल्थ इशू से गुजर रही हैं और अच्छा महसूस भी नहीं कर रहीं।

Image

Rashami Desai Going Through Rough Time

Rashami Desai Going Through Rough Time: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कई समय से रश्मि टीवी की दुनिया से गायब चल रही हैं। हाल ही में रश्मि देसाई कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार पर पहुंची थी। रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में रश्मि और शेफाली साथ में ही थी। अब कुछ देर पहले रश्मि ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें वो बीते हफ्तों से चल रहे बुरे समय को लेकर बातचीत कर रही हैं। जानिए क्या है पूरा मामला टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

वीडियो में रश्मि देसाई (Rashami Desai) कहती हुई नजर आईं 'पिछले हफ्तों से मैं बुरे दौर से गुजर रही हूं। मुझे नहीं पता मैं ये क्यूँ कर रही हूं लेकिन लगा कि आप लोगों संग ये बातें शेयर करनी चाहिए। वैसे मैं बिल्कुल ठीक हूं आप से झूठ नहीं कहूँगी। मेरे हेल्थ प्रॉब्लेम और बहुत सारी आसपास घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में सवाल पैदा करने वाली हालत हो गए हैं। बिना किसी वजह से मैं लोगों की जजमेंट भी झेल रही हूं। इसी के चलते अब मैं खुद से सवाल करने लगी हूं कि मेरे इर्द गिर्द लोग मुश्किल से जूझ रहे हैं और मुझे इसका कोई अंदाजा नहीं?'

रश्मि देसाई आगे इमोशनल होकर कहती हैं 'क्या आप भी कुछ ऐसा फेज कर रहे हैं? जिन्हे आप जानते हो और वो दर्द से गुजर रहे हैं।' एक्ट्रेस की हालत देख फैंस चिंता में आ गए। लोग उन्हे सलाह दे रहे हैं कि वो अपनी दिल की बातें किसी दोस्त और परिवार वाले संग जरूर शेयर करें। कुछ लोगों का मानना है कि शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की मौत से रश्मि को गहरा सदमा पहुंचा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article