Bigg Boss 19 Update: टीवी दुनिया दुनिया का पॉपुलर शो 'बिग बॉस' अपने नए 19वें सीजन के साथ लौटने वाले है। शो को लॉन्च करने के लिए मेकर्स जोरों शोरों से तैयारी कर रहे हैं। अब तक मेकर्स ने बॉलीवुड, टीवी और कई यूट्यूबर को शो ऑफर कर चुके हैं। मेकर्स चाहते हैं कि इस बार घर में एक से बढ़कर एक धुरंधर आए और शो को बंपर टीआरपी भी दिलाए। आए दिन शो से जुड़ी अपडेट लोगों को और उत्साहित कर देती हैं। अब हाल ही में खबर आई है कि होस्ट सलमान खान इस दिन शो के लिए पहला प्रोमो शूट कर सकते हैं।
टीवी गलियारों से उड़ती उड़ती खबर सामने आई है कि सलमान खान (Salman Khan) 'बिग बॉस 19' पहला प्रोमो शूट करने के लिए तैयार हैं। रुमर्स हैं कि 8 से 12 जुलाई के बीच 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का पहला प्रोमो शूट कर सकते हैं। जल्द ही मेकर्स 'बिग बॉस 19' का प्रोमो और लोगों लॉन्च कर सकते हैं। जुलाई महीने के आखरी में प्रोमो रिलीज मेकर्स कर सकते हैं जिसका इंतजार फैंस को कई ज्यादा है। कहा तो ये भी जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' अगस्त महीने में टेलिकास्ट टीवी पर होगा।
हालांकि ऐसी खबरों पर मेकर्स कीई तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' रिवाइंड थीम पर बनाया जाएगा। वहीं नॉमिनेशन में जहां दर्शकों की भूमिका होगी तो दूसरी ओर एविक्शन में कंटेस्टेंट्स का अहम रोल होगा। इसी के साथ मेकर्स क्या फिर एक बार अपने इस नए थीम से लोगों का दिल जीत पाएंगे या नहीं देखना दिलचस्प होने वाला है।
