Hitesh Bharadwaj Open Up On Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Going Off Air Soon: स्टार प्लस का धमाकेदार और चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी का ऐसा बुरा हाल हो गया है कि अब शो बंद होने की कगार पर पहुंच चुका है। 'गुम है किसी के प्यार में' की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है और जल्द ही टीवी की दुनिया से भी इसका किस्सा खत्म हो जाएगा। "गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के बंद होने की खबर पर अब हितेश भारद्वाज ने चुप्पी तोड़ी है जो कि शो में रजत की भूमिका अदा कर चुके हैं। उन्होंने 'गुम है किसी के प्यार में' के बंद होने की बात पर अपना दिल का गुबार निकाला।
"गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के बंद होने की बात पर हितेश भारद्वाज ने अपने दिल की बातें बयां कीं। उन्होंने कहा, "गुम है' कभी भी गुम नहीं होगा। 'गुम...' आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा। उसमें जितने भी लोगों ने काम किया था, उन सबको बहुत कुछ मिला है इस शो की वजह से। मेकर्स को बहुत कुछ मिला है। वो शो बहुत ही कीमती है, बहुत जरूरी है हम सबकी जिंदगी में। अभी वो जा रहा है, लेकिन उस शो के लिए बहुत आभार है मेरे दिल में।" हितेश भारद्वाज ने इस सिलसिले में कहा, "भाविका बहुत अच्छे से काम करती है अपना। बीच में मेरी उससे बात हुई थी। वो बहुत ही उदास थी। लेकिन हमें सच्चाई को स्वीकार करना ही पड़ेगा।"
बता दें कि "गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के लिए भाविका शर्मा के साथ-साथ हितेश भारद्वाज को भी दोबारा अप्रोच किया गया था। लेकिन एक्टर ने दूसरा शो साइन कर लिया था, ऐसे में वह शो का दोबारा हिस्सा नहीं बन पाए।
