GHKKPM Savi Neil Love Story End: भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और परम सिंह (Param Singh) स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले कई महीनों से शो लगातार टीआरपी की मार झेल रहा है। तमाम जनरेशन लीप और ट्विस्ट टर्न्स लाकर भी मेकर्स को कामयाबी हाथ नहीं लग रही। ऐसे में बार बार सीरियल चैनल की रेडार पर आया और अब ऑफ एयर होने जा रहा है। ऐसे में दर्शकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि सवी और नील की प्रेम कहानी कैसे खत्म होगी? इस सवाल का जवाब आपको इस रिपोर्ट में मिलेगा।
गिरती टीआरपी के चलते मेकर्स ने आखिर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को 5 साल बाद बंद करने का फैसला ले लिया है। रिपोर्ट कि मानें तो सीरियल में सवी और नील की प्रेम कहानी अच्छे मोड पर खत्म होगी। सवी नील एक दूजे से अलग हो जाएंगे और अच्छी जिंदगी जियेंगे। एपिसोड के आखरी में नील सवी से सवाल करेगा कि क्या वो उसके साथ आगे की जिंदगी साथ बिताना चाहेगी। सवी नील के इस प्रपोजल को रिजेक्ट कर देगी क्यूँकि वो आज भी रजत से ही प्यार करती है। ऐसे में साफ हो गया है कि कहानी के आखिर में नील और सवी दोस्त ही बनकर रह जाएंगे।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' का ये एंड कई दर्शकों को नाराज कर सकता है। इसी के साथ फैंस सीरियल को बहुत मिस करेंगे क्यूँकि इससे उनकी बहुत ज्यादा याद जुड़ी हुई हैं। बता दें आज के एपिसोड में नील सवी को डिनर डेट पर ले जाएगा। क्यूँकि नील वापिस करीब ना आए सवी अपने साथ सई को भी ले जाएगी।
