Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin के लीप से ना खुश हैं Shakti Arora, मेकर्स को कहा 'इसकी क्या जरूरत थी'...

Shakti Arora Reaction on GHKKPM Leap: सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप आने वाला है ऐसे में पुराने किरदारों की छुट्टी हो गई है शो से। ऐसे में अब खुद सीरियल में ईशान का किरदार निभा रहे शक्ति अरोड़ा ने मेकर्स के इस फैसले पर अपना रिएक्शन दिया है।

Shakti Arora Reaction on GHKKPM Leap: भाविका शर्मा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है कहानी में लीप आने की वजह से। हर कोई जान कर हैरान है की कहानी में फिर लीप 2.0 आने वाला है जिससे अब तक एक साल नहीं हुआ है। कहा जा रहा है की गिरती टीआरपी के चलते मेकर्स ने यह फैसला लिया है, ऐसे में अब इस शो से शक्ति अरोड़ा की भी छुट्टी हो गई है, जिसको लेकर कलाकार खुद हैरान है। एक्टर ने मेकर्स के इस फैसले पर अपना बयान दिया है जिससे ऐसा लग रहा है की शक्ति काफी ना खुश हैं।

Shakti Arora Reaction on GHKKPM Leap

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin) लीप आने वाला है जिसपर अब कहानी में ईशान भोसले का किरदार निभा रहे शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) ने रिएक्शन दिया है। एक्टर के कहना है कि सच कहूं तो, मैं सप्राइज़ और हैरान था। 2.0 की टीआरपी पर लीप कोई क्यों लेगा? टीआरपी काफी अच्छी और सम्मानजनक है। इस समय आईपीएल के कारण हर शो को नुकसान हुआ, लेकिन हम तब तभी सही चल रहे थे।

End of Feed