टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14 के मेकर्स ने दिखाया Asim Riaz को बाहर का रास्ता, बतमीजी करना एक्टर को पड़ा भारी?

Asim Riaz Kicked Out From Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है की मेकर्स ने आसिम रियाज़ को शो से बाहर कर दिया है। हालांकि ऐसा क्या हुआ की एक्टर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Image

Asim Riaz Kicked Out From Khatron Ke Khiladi 14

Asim Riaz Kicked Out From Khatron Ke Khiladi 14: कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग शुरू हो गई है, और जल्द ही टीवी पर दस्तक भी देगा। शो में एक से बढ़ कर एक टीवी सितारों ने भाग लिया है जिसके चलते मुकाबला भी टक्कर का हो सकता है। शो की शूटिंग से सितारे कोई ना कोई तस्वीरें या वीडियो शेयर करता है रहता है और फैंस को अपडेट रखते हैं। अब खबर आ रही है की शो शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट आसिम रियाज़ को मेकर्स ने बाहर निकाल दिया है। आखिर सेट पर ऐसा क्या हुआ और एक्टर की क्या गलती थी जानिए इस खबर में।

रिपोर्ट्स की माने तो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के मेकर्स ने आसिम रियाज़ (Asim Riaz) की वापिस भारत की टिकेट काट दी है। दरअसल कहा जा रहा है की एक्टर एक स्टंट पर्फॉर्म कर रहे थे जो अच्छा नहीं गया और वह हार गए। इसी के चलते शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) संग एक्टर की बहस बाजी हो गई वह बहुत बुरे मोड़ पर खत्म हुई। बात दें इससे पहले भी बिग बॉस 13 के घर में आसिम को लड़ते हुए देखा गया की वह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे।

हालांकि यह खबर सच है ये नहीं इस बात की पुष्टि हम नहीं करते हैं। इसी के साथ शो में कृष्णा श्रॉफ, शालिन भनोट, अभिषेक कुमार, अदिति शर्मा, आशीष मेहरोत्रा जैसे आने 5 टीवी सितारे शो का हिस्सा बने। ऐसे में इस बार शूटिंग केप टाउन में ना होकर रोमानिया में की जा रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article