GHKKPM: भारी मन से Shakti Arora ने आखिरी दिन काटा केक, सेट पर नई कास्ट का भी हुआ जोरदार स्वागत

Shakti Arora Cuts Cake On GHKKPM Set On Last Day: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में ईशान का किरदार निभा रहे शक्ति अरोड़ा ने आज शो से विदाई ले ली। ऐसे में सीरियल के सेट पर एक्टर ने अपने आखरी दिन पर केक काटा जिसमें भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज मौजूद थे।

Shakti Arora Cuts Cake On GHKKPM Set On Last Day: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो बीते कई वक्त से टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद शक्ति अरोड़ा सहित कई स्टार कास्ट शो को अलविदा कह देंगे। वहीं नए सितारे भी शो में कदम रखेंगे। हाल ही में 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें शक्ति अरोड़ा बाकी सितारों के साथ केक काटते दिखाई दिये।

Shakti Arora Cuts Cake On GHKKPM Set On Last Day

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin) ईशान का किरदार निभा रहे शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) ने आज सीरियल से विदाई ले ली है। सीरियल के सेट से तस्वीरें सामने आई जिसमें एक्टर अपने आखरी दिन पर केक काटते हुए नजर आए बाकी सभी कलकारों और शो के मेकर्स संग। हालांकि इस दौरान एक्टर के चेहरे पर मायूसी छाई हुई थी। इतना ही नहीं, 'गुम है किसी के प्यार में' की नई कास्ट ने भी सेट पर मौजूदगी दर्ज कराई। हितेश भारद्वाज जो लीप के बाद शो में लीड रोल में नजर आने वाले हैं वो भी इस फेरवेल पार्टी में शामिल हुए।

End of Feed