Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin में से हुई Karanvir Bohra की छुट्टी, कहा 'दुख इस बात का है कि'...

Karanvir Bohra Exit From Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में भंवर पाटिल का किरदार निभा रहे एक्टर करणवीर बोहरा ने सीरियल से विदाई ले ली है। सीरियल को छोड़ने पर एक्टर काफी दुखी है और बताया की कैसे इस किरदार ने उन्हे काफी पॉपुलैरिटी भी दी।

Karanvir Bohra Exit From Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल में काफी ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को देखने को मिल रहे हैं। लीप से पहले मेकर्स फैंस की गुहार के कारण सई और ईशान का मिलन करा रहे हैं जो सभी को काफी अच्छा लग रह है। अब सीरियल में से लीप के कारण एक और कलाकार ने एग्जिट ले लिया है। यह और कोई नहीं करणवीर बोहरा है जो कहानी में भंवर सिंह का किरदार निभाकर सभी के बीच तहलका मचा रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर सीरियल छोड़ने पर करणवीर बोहरा का क्या रिएक्शन है।

Karanvir Bohra Exit From Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) जल्द ही लीप आने जा रहा है जिसकी वजह से भाविका शर्मा को छोड़ बाकी सभी कलाकारों की शो से मेकर्स विदाई करा रहे हैं। ऐसे में अब सीरियल से कुछ महीने पहले जुड़े करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) का नाम भी शो छोड़ने वाले कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो गई है। एक्टर ने एंटेरटेन्मेंट साइट से बात करते हुए बताया कि बहुत सालों बाद मुझे ऐसे किरदार निभाने को मिला जिसमें मुझे मजा आने लगा था। दुख तो इस बात का है की सीरियल जनरेशन लीप के करण खत्म हो रहा है और साथ में किरदार भी। मेरा हमेशा से मानना है की इस टीवी इंडस्ट्री में कुछ भी हो सकता है क्या पता मी सीरियल में वापिस दिखूँ।

End of Feed