Dalljiet Kaur Troll For Wearing Sindoor Amid Divorce Rumors With Nikhil Patel: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी एक्टिंग से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन इन दिनों दलजीत कौर अपने शादीशुदा रिश्ते के कारण काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, वह कुछ दिनों पहले केन्या गई थीं और वहां उन्होंने अपने पति के खिलाफ एक्शन लिया। इतना ही नहीं, दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने निखिल पटेल पर निशाना साधते हुए ये भी कहा था कि वह उनके जरिए फेम बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अब दलजीत कौर अपने ही एक वीडियो के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर नजर आया, जिसे लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह डीपनेक ड्रेस पहनकर फोटोशूट कराती दिखाई दीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "ताकत के लिए चीयर्स, सारी चीजों के बावजूद मुस्कुराते रहने के लिए चीयर्स।" दलजीत कौर वीडियो में यूं तो अदाएं दिखा रही थीं, लेकिन सबसे ज्यादा जिस चीज ने ध्यान खींचा, वह था उनकी मांग। दरअसल, वीडियो में दलजीत कौर की मांग भरी नजर आई, जिसे लेकर वह अपने फैंस के ही निशाने पर आ गईं। फैंस ने एक्ट्रेस को फटकार लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) पर एक यूजर ने निशाना साधते हुए लिखा, "उस आदमी के लिए सिंदूर लगाया है, जिसे आपने सोशल मीडिया पर धोखेबाज कहा था। आप ऐसा कर क्यों रही हो? आप साबित करने की कोशिश कर रही हो कि जिंदगी ने आपके साथ बहुत गलत किया है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आप सिंदूर लगाना बंद करो।" एक यूजर ने सवाल खड़ा करते हुए कहा, "जब वो आदमी तुम्हारी शादी तक को मान नहीं रहा तो तुम सिंदूर क्यों लगाई हुई हो?"
