टीवी मसाला

GHKKPM के बाद अब इस धाकड़ TV शो में होगी हितेश भारद्वाज की एंट्री, भाविका शर्मा भी आ सकती हैं नजर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Fame Hitesh Bhardwaj To Enter In This Reality Show: टीवी के धमाकेदार एक्टर हितेश भारद्वाज को आखिरी बार 'गुम है किसी के प्यार में' में देखा गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि वह एक बार फिर से टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं।

Image

'खतरों के खिलाड़ी 15' में होगी हितेश भारद्वाज की एंट्री

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Fame Hitesh Bhardwaj To Enter In This Reality Show: टीवी के मशहूर एक्टर हितेश भारद्वाज ने अपनी एक्टिंग से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हितेश भारद्वाज को आखिरी बार 'गुम है किसी के प्यार में' में बतौर रजत ठक्कर देखा गया था। उनके किरदार को तो दर्शकों ने पसंद किया ही था, साथ ही भाविका शर्मा के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब सराहा गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि हितेश भारद्वाज टीवी पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) के हाथ एक रियलिटी शो लगा है, जिसमें लोगों को उनका असली रूप देखने को मिलेगा। खास बात तो यह है कि इस रियलिटी शो के लिए भाविका शर्मा का नाम भी सामने आ चुका है।

टीवी का ये रियलिटी शो कोई और नहीं बल्कि रोहित शेट्टी का 'खतरों के खिलाड़ी' है जो अपने नए सीजन यानी सीजन 15 के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए अप्रोच किया गया है। एक्टर के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए हितेश भारद्वाज को अप्रोच किया गया है। अगर चीजें सही जाती हैं तो वह शो का हिस्सा बन सकते हैं। मामला अभी भी शुरुआती स्थिति में है। अभी केवल बातें चल रही हैं, देखते हैं क्या होता है।"

बता दें कि हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) से पहले कई टीवी सितारों का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए सामने आ चुका है। इस लिस्ट में भाविका शर्मा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को शो के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि वह इसका हिस्सा बनेंगी या नहीं, इसपर कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article