ऑनस्क्रीन मां को डेट कर रहे थे GHKKPM के सत्या, लिवइन में रहने के बाद Harshad Arora का हुआ ब्रेकअप

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 3, 2023, 11:19 AM IST

GHKKPM Actor Harshad Arora breakup with TV actress: टीवी एक्टर हर्षद अरोड़ा​ ने बताया कि अपर्णा कुमार और उनके बीच एक खूबसूरत बॉन्ड था जब तक यह चला। लेकिन यह शादी में खत्म नहीं हो सका। इसलिए, उन्होंने एक अच्छे नोट पर पारस्परिक रूप से अलग होने का फैसला किया।

Harshad Arora Breakup with Aparna Kumar: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल छोटे परदे के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है। हाल ही में शो में हर्षद अरोड़ा ने नई एंट्री ली है और वो गुम है किसी के प्यार में डॉ. सत्या की भूमिका से प्रशंसकों का दिल जीत रहे हैं। अब जल्द ही सीरियल में सई और डॉक्टर सत्या के बीच एक नई प्रेम कहानी देखने को मिलने वाली है। शो में अब सई और सत्या की शादी की ट्रैक आएगा। वैसे बात अगर हर्षद अरोड़ा की रियल लाइफ की करें तो वो सिंगल हैं। मई 2022 में ही हर्षद अरोड़ा अपनी गर्लफ्रेंड अपर्णा कुमार से अलग हुए हैं।

harshad arora and aparna kumar

हर्षद अरोड़ा और अपर्णा कुमार लगभग पांच साल से डेटिंग कर रहे थे। अब अपने ब्रेकअप पर हर्षद ने बताया कि रिश्ते हमेशा के लिए नहीं रहते। एक रिश्ते के लिए काफी मेहनत और निवेश की जरूरत होती है। फिलहाल प्यार तलाशने की बजाय काम पर बहुत अधिक ध्यान दे रहा हूं। हर्षद और अपर्णा दोनों कुछ साल से साथ रह रहे थे। एक्टर ने बताया कि उनके बीच बहुत मतभेद थे। ऐसा लगता है कि चीजें सही दिशा में नहीं बढ़ीं। इसलिए, उन्होंने अलग होने का फैसला किया।

End of Feed