टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: ट्रॉमा में चला जाएगा Virat, Sai नहीं Pakhi बचाएगी जान

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 3, 2023, 10:28 AM IST

ghum hai kisikey pyaar meiin upcoming twist : गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में अब एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ने वाला है। आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि विराट जैसा कि पाखी को तलाक देने और सई से शादी करने के लिए तैयार है लेकिन उसे धोखा मिलने वाला है।

Image

ghum hai kisikey pyaar meiin Spoiler 3 april 2023

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में(GHKKPM) के नवीनतम एपिसोड में हमने डॉक्टर सत्या के रूप में हर्षद अरोड़ा की एंट्री देखी है। सत्या के आने से पूरी कहानी बदल चुकी है। सत्या, विनायक को पाखी की सई से गलतफहमी के बारे में सच्चाई बताकर मदद करता है। सई आभारी है क्योंकि उसे अपने बेटे विनायक के साथ कुछ अनमोल पलों का आनंद लेने का मौका मिला। अब आने वाले एपिसोड्स में, निर्माताओं ने कुछ और दिलचस्प ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखने वाले हैं।

सई की शादी के बाद सदमे में चला जाएगा विराट

गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में अब एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ने वाला है। आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि विराट, सई से शादी करने के लिए तैयार है लेकिन उसे धोखा मिलने वाला है। विराट, सई के साथ वापस से जीवन शुरू करने के बारे में विचार कर रहा है। भवानी काकू, विराट को समझाती है कि तीनों जिंदगियां एक पतले धागे पर लटकी हुई हैं, ऐसे में विराट, पाखी के साथ चीजों को खत्म करने का फैसला करता है। लेकिन वह खुद सदमे में चला जाएगा। क्योंकि विराट अपने जीवन के प्यार सई को किसी और से शादी करते देखेगा। इस शादी को देखकर विराट सदमे में चला जाएगा।

पाखी से रिश्ता तोड़ने के बाद विराट, सई के साथ घर बसाने की उम्मीद कर रहा था। लेकिन अचानक हुए इस बदलाव से उसे गहरा धक्का लगेगा। क्या वह सई के फैसले को स्वीकार करेगा? विराट को अब हम कहानी में बिखरते हुए देखेंगे लेकिन इस बार उसकी मदद के लिए पाखी खड़ी होगी। वही पाखी जिसे विराट तलाक देना चाहता था। अब वही पत्नी, विराट के स्वास्थ्य की देखभाल करते हुए उसकी जान बचाएगी।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article