Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को पूरे हुए 2 साल, फैन्स ऐसे दे रहे सई को बधाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 05:18 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin completes 2 years: ​गुम है किसी के प्यार में आ रहे, ट्विस्ट और टर्न से लेकर दर्शकों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है। शो के अभिनेताओं की केमिस्ट्री गुम है किसी के प्यार में को खूब इंट्रेस्टिंग बना रही है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में इस समय सबसे बड़े टीवी शो में से एक है। यह टीआरपी चार्ट और दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। सई, विराट और पाखी हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। हर तरफ आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। आज शो को रिलीज के दो साल पूरे हो गए हैं। 5 अक्टूबर 2020 को, गुम है किसी के प्यार में स्टार प्लस पर प्रसारित होना शुरू हुआ था और तब से इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

sai virat

sai virat

गुम है किसी के प्यार में आ रहे, ट्विस्ट और टर्न से लेकर दर्शकों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है। शो के अभिनेताओं की केमिस्ट्री गुम है किसी के प्यार में को खूब इंट्रेस्टिंग बना रही है। कई कारणों से ये शो मनोरंजन जगत में सुर्खियां बटोर रहा है। आज जैसे ही शो के दो साल पूरे हो गए हैं, आयशा सिंह के प्रशंसक उनके पसंदीदा सई जोशी की यात्रा का जश्न मना रहे हैं।

End of Feed