GHKKPM: तो इस दिन रिलीज होगा शो का आखिरी एपिसोड, हमेशा के लिए लगेगा सवि-नील की कहानी पर ताला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Last Day Episode On this Date: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का खूब दिल जीता था। लेकिन अब शो बंद होने की कगार पर आ चुका है। शो के आखिरी एपिसोड की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Last Day Episode On this Date: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। साल 2020 से ही "गुम है किसी के प्यार में' ने टीवी पर धाक जमाई हुई है। लेकिन इस साल शो की टीआरपी इस कदर गिर गई कि मेकर्स की लाख कोशिशों के बाद भी रेटिंग में कोई सुधार नजर नहीं आया। यहां तक कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की रेटिंग सुधारने के लिए मेकर्स भाविका शर्मा को भी वापिस लेकर आए थे, लेकिन इसके बाद भी शो की टीआरपी में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऐसे में अब चैनल ने 'गुम है किसी के प्यार में' पर ताला लगाने का फैसला कर लिया है। वहीं शो के आखिरी एपिसोड की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

'गुम है किसी के प्यार' का आखिरी एपिसोड इस दिन होगा रिलीज

End of Feed