टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी हसीना रश्मि देसाई अक्सर अपने बेबी फेस के लिए लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन इस दफा उनका यही बेबी फेस लोगों के दिलों पर छुरियां चला रहा है। रश्मि देसाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सफेद शर्ट और ब्लू जींस में दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं, जिनकी वजह से उन्हें लोगों के गुस्से की आग में जलना पड़ रहा है। असल में टीवी इंडस्ट्री की मशहूर हसीना शेफाली जरीवाला की हाल ही में मौत हुई है। अदाकारा की मौत के चंद दिनों के अंदर ही रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें शेयर कर डाली हैं, जिस कारण लोग उन पर भड़क रहे हैं। लोगों का मानना है कि रश्मि देसाई को समय और हालात देखकर ऐसा फोटोशूट शेयर करना चाहिए था।
रश्मि देसाई की लेटेस्ट फोटोज पर शेफाली जरीवाला के फैंस गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "क्या ये सही वक्त है ऐसी फोटोज शेयर करने का। रश्मि देसाई अपनी अक्ल खो बैठी है क्या... शेफाली की मौत का इसे बिल्कुल भी दुख नहीं है क्या..." तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, "पब्लिसिटी पाने का इससे बेहतर समय तो मिल नहीं सकता था रश्मि को... रश्मि देसाई ने घटियापन की सारी हदें पार कर डाली हैं। क्या मतलब है शेफाली की मौत के समय ऐसी तस्वीरें शेयर करने का..."
आपको जानकर हैरानी होगी कि शेफाली जरीवाला के कुछ फैंस तो गुस्से में सारी हदें भूल गए हैं और रश्मि देसाई की मौत की दुआएं मांग रहे हैं। एक फैन ने रश्मि देसाई की तस्वीरें देखने के बाद लिखा है, 'शेफाली की मौत का तुम्हें इतना सा भी गम नहीं है रश्मि....इतनी पत्थर दिल कैसे हो सकती हो तुम... हम दुआ मांगते हैं कि तुम भी मर जाओ.... तब ही जाकर तुम्हारी ऐसी बदतमीजियां रुकेंगी।'
रश्मि देसाई की फोटोज पर जिस तरह से शेफाली जरीवाला के फैंस गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, वो कितना जायज है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन उनके मरने की दुआएं मांग रहे लोगों को समझना चाहिए कि उन्होंने वो सारी सीमाएं लांघ डाली हैं, जो किसी भी सभ्य समाज के लोगों को नहीं लांघनी चाहिए। ये स्वीकार किया जा सकता है कि शेफाली की मौत का उनको बहुत गम है लेकिन सिर्फ तस्वीरें शेयर करने के लिए रश्मि की मौत की दुआ मांगना कहीं से भी जायज नहीं है।
अगर शेफाली जरीवाली की मौत की बात करें तो 27 जून की रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डॉक्टर्स ने जांच करने के बाद एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शेफाली के परिवार ने उनकी बॉडी कलेक्ट की और ओशिवारा श्मशान घाट पर शेफाली का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के अगले ही दिन शेफाली के पति पराग ने उनकी राख को मुंबई के समुंदर में बहाया, जो वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई। इस वीडियो में पराग बहुत ही दुखी नजर आ रहे थे और उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। शेफाली की मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री चौंक गई है और लोग सोशल मीडिया पर जवान बने रहने के लिए दवाई का सहारा न लेने की बात रख रहे हैं। वैसे इंटरनेट पर हो रही रश्मि देसाई की ट्रोलिंग पर आपका क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
