Teri Meri Doriyaann में होगी इस शख्स की धांसू एंट्री, GHKKPM से चलाया था दर्शकों के दिल-दिमाग पर जादू

Teri Meri Doriyaann New Entry: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल तेरी मेरी डोरियां को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरियल में एक नए किरदार की एंट्री होने जा रही है।

Teri Meri Doriyaann New Entry: सीरियल तेरी मेरी डोरियां में इन दिनों काफी ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे है। ऐसे में टीआरपी लिस्ट में सीरियल टॉप पर बने हुए दर्शकों का दिल जीत रहा है। इन दिनों कहानी में साहिबा और अंगद की प्रेम कहानी में सीरत अपने बदले की आग लेकर रोड़ा बन गई है। यहीं अब सीरियल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई की शो में एक नए किरदार की एंट्री होने जा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर वह टीवी एक्टर कौन हैं।

Teri Meri Doriyaann New Entry

सीरियल गुम है किसी के प्यार में से घर-घर मशहूर हुए एक्टर योगेंद्र विक्रम सिंह (Yogendra Vikram Singh) शो में एंट्री लेने जा रहे हैं। शो में उन्होंने पत्रलेखा के पति सम्राट का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हे तेरी मेरी डोरियां (Teri Meri Doriyaann) में काफी ज्यादा अहम किरदार दिया जा रहा है जो साहिबा और अंगद की जिंदगी में या तो भूचाल लेगा या उनका मिलन कराएगा। साथ ही मेकर्स शो में लीप लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जिसके चलते योगेंद्र को लोगों से रूबरू करा दिया जाएगा।

End of Feed