टीवी मसाला

Jhalak Dikhhla Jaa 11 जीतकर पछता रही हैं Manisha Rani, कहा 'अब कोई शो नहीं करना'..।

Manisha Rani say No to Dance Reality show: शो झलक दिखलाजा 11 की विनर बनी मनीषा रानी ने एक इंटरव्यू में चौंका देने वाला फैसला बताया। उनका कहना है की वह अब कोई भी डांस रियलिटी शो नहीं करेंगी।

Image

Manisha Rani say No to Dance Reality show

Manisha Rani say No to Dance Reality show: डांस रियलिटी शो झलक दिखलाजा सीजन 11 की विनर बनी मनीषा रानी इन दिनों अपनी जीत को इन्जॉय कर रही हैं। वह अपने दिए गए सभी इंटरव्यू को लेकर भी टीवी इंडस्ट्री में सुर्खियों में बनी हुई हैं, इसी के साथ हाल ही में उन्होंने एक चौंका देने वाला फैसला सुनाया। जिससे फैंस काफी ज्यादा मायूस हो सकते हैं, टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

एक मीडिया साइट को इंटरव्यू देते हुए मनीषा रानी (Manish Rani) ने ये फैसला किया है की वह अब कोई भी रियलिटी शो नहीं करेंगी। एक्ट्रेस कहती हैं की 'हो गया। एक जिंदगी का जीत लिए, गंगा नहा लिए अभी, अब कोई डांस वाला शो नहीं करना है, सच्ची बहुत मेहनत है इसमें भाई। अभी तो सच में मैंने शो के बाद इतना डांस कर लिया है कि मैं एक महीना अब डांस नहीं करूंगी। मैं 10 साल तक नहीं नाचने वाली हूं, जितना यहां मैं नाची हूं।' ये बात सुन फैंस काफी मायूस हुए की वह एक्ट्रेस को अब किसी भी शो में नहीं देखेंगे।

मनीषा रानी ने शोएब इब्राहीम और धनश्री वर्मा को पछाड़ते हुए ट्रॉफी हासिल की थी। हाल ही में उन्होंने एल्विश यादव के ऊपर चल रहे मार पिटाई वाले केस के चलते उन्हे इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। जानकारी के लिए बात दें मनीष और एल्विश काफी अच्छे दोस्त बन गए थे, लेकिन अब ये रिश्ता हमेशा के लिए खतम हो गया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article