Anupama 15 August Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी रोमांचक होता जा रहा है। सीरियल में हर दिन नए और कई अलग मोड़ देखने को मिल रहे हैं। इसी के साथ आई ओरमैक्स टीआरपी लिस्ट में सीरियल को ये रिश्ता क्या कहलाता है ने सीधे मुंह पटकनी दे कर तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुपमा रोमिल को समझाती है, लेकिन वो नहीं सुनता। इसी के साथ पाखी रोमिल से कहती है की वो प्लीज अनुपमा को अधिक की लड़ाई के बारे में ना बताएं।
डिंपी को सबक सिखाएगी किंजल
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अनुपमा (Anupama) और अनुज पार्टी में चलते जाते हैं, इसी के साथ रोमिल दोनों के जाने के बाद कपाड़िया हाउस में पार्टी करता है। वहीं दूसरी तरफ किंजल और डिंपी में बहस हो जाएगी, जिसके चलते किंजल उससे कहेगी की मम्मी ने एक ही चांटा मारा था मैं दो लगा दूंगी। मेरे बापूजी और बेटी सो रहे हैं, तो तुम अपने सामान की आवाज कम करो वरना सारा सामना उठाकर फेंक दूंगी। ऐसे में डिंपी किंजल के साथ बतमीजी करने लगती है, लेकिन किंजल शांत हो कर उसे समझाने की कोशिश करेगी।
समर-डिंपी की होगी लड़ाई
किंजल से लड़ने के बाद डिंपी अपने कमरे में चली जाएगी, जहां उसे समर भी लताड़ लगा देगा। वो कहेगा कि इतना सारा सामान क्यों लिया? मेरी कमर पर कोई तिजोरी की चाबी लटकी हीउ दिख रही है क्या। इस बात को सुन डिंपी सारा दोष अनुपमा के सिर पर मढ़ देगी। लेकिन समर डिंपी को ही उसकी हरकत के लोए कसूरवार ठहराएगा। इसी बीच वहां तोषु आ जाता है और समर को कहता है कई वनराज ने उसे अकेले में मिलने बुलाया है। इस बात को सुन डिंपी परेशानी में आ जाएगी।
