Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 14 July Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्माऔर शक्ति अरोड़ा की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि ईशा सवी को जबरन शादी के चलते पुलिस का सहारा लेने को कहती है। वहीं दूसरी तरफ रीवा ईशान को इंप्रेस करने के लिए उसका मनपसंदीदा खाना बनाती है, जिसे देख वो रीवा के प्यार में और गिरने लगता है।
Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 14 July Spoiler: सीरियल गुम है भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल में आज देखने को मिलेगा की यशवंत ईशान और रीवा को अलग करेगा। वहीं दूसरी तरफ विनायक काकू के सामने सवी को खरी खोटी सुनाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल में आज क्या ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।
सवी के सामने खुलेगा लड़कवालों का सच
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की सवी लड़केवालों से उनके घर बात करने जा पहुंचेगी। उसी दौरान समर्थ के आई-बाबा के दूसरे से बात करते हुए कहेंगे की सवी को वो आगे पढ़ने नहीं देंगे, बल्कि बच्चा दे कर उसे घर पर बैठा लेंगे। इस बात को सवी आग बबूला हो जाएगी और विनायक से मदद लेने का फैसला करती है।
ईशा-रीवा को अलग करेगा यशवंत
भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की रीवा ईशान का मनपसंद हलवा बनाती है। दोनों के बीच प्यार के फूल भी खिलने लगेंगे, जिसे देख यशवंत आग बबूला हो जाता है। इसके बाद वो रीवा के मम्मी-पापा को घर बुलाकर कहेगा की सभी घरवाले आइंदा रीवा और ईशान के बारे में बात नहीं करेगा।
सवी से नफरत करेगा विनायक
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आगे दिखाया जाएगा की विनायक पहले सवी की मदद करने का वादा करेगा। लेकिन भवानी के सामने वो अपनी बात से मुकर जाता है। वो कहता है की तूने न जाने क्या सुन लिया है जो अच्छा-खासा रिश्ता ठुकरा रही है। बड़ी आजी कभी भी गलत फैसला नहीं करती है, तो तू चुपचाप शादी कर ले। विनायक की इन बातों को सुन सवी का दिल टूट जाता है।
