टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2 : घर में हुई Pooja Bhatt और Jiya Shankar की भिड़त, भर-भरकर लगाए इल्जाम

​Bigg Boss OTT 2 Pooja Bhatt and Jiya Shankar Fight : आज के एपिसोड में पूजा भट्ट और जिया शंकर के बीच जमकर बहस हो गई। दोनों के बीच जोरदार लड़ाई हुई जिसमें पूजा भट्ट ने जिया को टाक्सिक बता दिया और कहा कि जिया तुम फेक स्माइल करते हुए बच्चों की तरह बात करती हो।

Image

bigg boss ott 2 pooja bhatt and jiya shankar fight both comment each other

Bigg Boss OTT 2 Pooja Bhatt and Jiya Shankar Fight : बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में हर रोज नया हंगामा हो रहा है। फैंस को घर के सदस्यों के नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं। आज के एपिसोड में पूजा भट्ट और जिया शंकर के बीच जमकर बहस हो गई। दोनों के बीच जोरदार लड़ाई हुई जिसमें पूजा भट्ट ने जिया को टाक्सिक बता दिया और कहा कि जिया तुम फेक स्माइल करते हुए बच्चों की तरह बात करती हो। ये सब सुनकर जिया भी चुप नहीं बैठी उसने जवाब देते हुए कहा कि मैं तो ऐसी ही हूँ। इन सब के बाद घर के खूब हंगामा हुआ।

जिया और पूजा के बीच हुई लड़ाई

सलमान खान शो बिग बॉस में आज के एपिसोड में घर के सदस्य पूजा भट्ट और जिया शंकर के बीच जमकर बहस हुई। दोनों ने एक दूसरे को खरी खोटी सुनाते हुए अपने मन की बढ़ास निकाल दी। पूजा ने जिया को बोला कि, 'जिया तुम टाक्सिक हो और हर रोज अपनी कम्पनी बदल लेती हो, बच्चों की तरह रोती हो और फेक स्माइल भी करती हो, तुम अब्यूसिव हो और गाली भी देती हो। इसके जवाब में जिया ने कहा कि मैं तो ऐसी ही हूँ आप अपना देखों। जिया ने बदले में पूजा भट्ट को खरी खोटी सुनाई। आखिर में पूजा ने जिया को कहा जाओ जाओ मेकअप करो, जिया ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने कर लिया है आप अपना देखो।

बता दें कि आज के एपिसोड में घर में 5 नए गेस्ट आने वाले हैं। ये सोशल मीडिया इन्फ़्लूयन्सर घर में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने आ रहे हैं।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article