टीवी मसाला

Naagin 7: इस एक्ट्रेस ने काटा नागिन 7 से प्रियंका और सुंबुल का पत्ता, बनेंगी एकता कपूर के शो में नागिन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 15, 2023, 08:48 AM IST

Naagin 7: एकता कपूर के सुपर नेचुरल थ्रिलर शो नागिन 7 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए नागिन 7 की छोटी सी छलक दिखाई है। हालांकि मेकर्स ने नागिन 7 की लीड एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस प्रियंका चाहर चौधरी और सुंबुल तौकीर खान के नाम पर मोहर लगा रहे हैं।

Image

naagin 7 (credit pic: instagram)

Naagin 7: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो नागिन 7 सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के ऑनएयर होने से पहले ही हाइप बनी हुई है। एकता कपूर के इस शो को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। शो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नागिन 6 के खत्म होते ही मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर कर दिया है। मेकर्स ने शो के आखिरी एपिसोड में नागिन 7 की छोटी सी छलक दिखाई है। प्रोमो में मेकर्स ने नागिन 7 की लीड एक्ट्रेस का खुलासा नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर फैंस सुंबुल तौकीर खान से प्रिंयका चाहर चौधरी के नाम पर मोहर लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, नागिन 7 में सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) नजर आ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक मेकर्स और डेजी शाह के बीच में बात चीत चल रही है। एक्ट्रेस इस शो को साइन कर सकती हैं।

एकता कपूर का सुपर नेचुरल शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। नागिन 6 सक्सेफुल सीजन रहा। इस शो में तेजस्वी प्रकाश ने मुख्य भूमिका निभाई थी। डेजी शाह ने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्सा लिया था। एक्ट्रेस पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनी है। डेजी ने कहा था कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि खतरों के खिलाड़ी 13 करूंगी। लेकिन इस शो में मुझे स्टंट परफॉर्म करने का मौका मिला। इस शो पर अपने डर को कम कर सकती हूं। इसलिए इस शो को ज्वाइंन किया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article