Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 13 July Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि समर्थ सवी से शादी करने के लिए हां कर देता है। वहीं दूसरी तरफ ईशान और रीवा कैंप के दौरान एक दूसरे की बाहों में खोए होते हैं।
Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 13 July Spoiler: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल में आज देखने को मिलेगा की ईशा सवी को जबरन शादी के लिए पुलिस का सहारा लेने को बोलती है। वहीं दूसरी तरफ रीवा ईशान को इंप्रेस करने के लिए उसका मनपसंद कहना बनाती है।
बुरा सपना देखेगी सवी
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की सवी सपना देख रही होती है की शादी के बाद वो पढ़ाई कर रही होती है। तभी उसकी सास आकर उसे बहुत सारे कपड़े धोने के लिए कहती है। लेकिन सवी काम करने से मना करती है और सास के साथ बहस कर रही होती है। सवी की सास उसे कहती है की वो उसकी जबान काट देगी। इस सपने को देख सवी की आंखें खुल जाती है और हरिणी से कहती है की पता नहीं ये मेरा सपना था की आने वाले कल। दूसरे दिन सवी ईशा को बताएगी की काकू उसकी जबरन शादी करा रही हैं। ऐसे में ईशा उसे बोलती है की वो अपनी बड़ी आजी से बात करें और अगर नहीं तो हम पुलिस का सहारा ले सकते हैं। क्यूंकि बालिग लड़की की शादी जबरन कोई नहीं करा सकता है।
ईशान को अपने प्यार में डुबाएगी रीवा
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) आगे दिखाया जाएगा की रीवा ईशान के लिए उसका पसंदीदा खाना मूंगल दाल के पकोड़े और हलवा बनाती है। ऐसे में रीवा का ये मीठा प्यार देख ईशान काफी खुश हो जाता है। वह रीवा को और भी ज्यादा चाहने लगता है।
शादी से भागेगी सवी
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की काकू सवी को पढ़ाई छोड़ने को कहती है शादीशुदा जिंदगी को अच्छा कैसा बनाए जाने की सलाह देती है। वहीँ दूसरी तरफ अश्विनी सवी से कहेगी की अगर वो यह शादी नहीं करना चाहती है तो वो भाग जाए।
