Bigg Boss Ott 2: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 सुर्खियों में छाया हुआ है। बिग बॉस ओटीटी 2 जिओ सिनेमा पर लाइव स्ट्रीम हो रहा है। पहले हफ्ते से ही कंटेस्टेंट्स शो में अपनी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने शो को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। घर में एलविश यादव और आशिका भाटिका की एंट्री हो गई है। दोनों की एंट्री से घरवालों के बीच में कॉम्पटीशन बढ़ गया है।
एलविश और आशिका के बाद घर में 5 फेमस सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर आने वाले हैं। इन पांचों इंफ्यूलेंसर के आने से गेम काफी बदल जाएगी। घर में एक बार फिर सबके बीच में रिश्ते बदलने वाले हैं। घर में आरजे मलिश्का, स्नेहिल मेहरा, दीपराज जाधव और डैनी पंडित दिखने वाले है। घर में इन पांचों के आने से एनर्जी और मजा डबल होने वाला है।
मनीषा रानी बनीं घर की कैप्टन
वाइल्ड कार्ड एंट्री के आने से बिग बॉस के घर में रणनीति बदल गई है। आशिका और एलविश के बीच में आते ही नोकझोंक देखने को मिली। दरअसल एलविश ने आशिका को यूट्यूब पर रोस्ट किया था। एलविश ने घर में पूजा भट्ट को ताया जी कह दिया। हालांकि एलविश ये सब मजाक- मस्ती में कहते है। घर की नई कैप्टन मनीषा रानी बनी हैं। मनीषा ये हफ्ता कैसे संभालती है ये देखने वाली बात होगी। मनीषा और फलक नाज के बीच में नॉमिनेशन के दौरान बहस होती है। फलक मनीषा से कहती हैं कि तुमने मुझे लेकर एक इमेज बना ली है। मनीषा कहती हैं जो मुझे सही लगता है वही कहूंगी।
