टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: अविनाश सचदेवा ने मारा यू-टर्न, कैप्टेंसी टास्क में दिखाई जबरदस्त गेम, फैन हो गए दर्शक

Bigg Boss OTT 2: घर का नया कैप्टन बनने लिए बिग बॉस ने एक टास्क रखा, जिसमें अविनाश के गेम ने सबको हैरान कर दिया। अविनाश ने इस टास्क में सभी को टक्कर दी जिसके बाद से फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

bigg boss ott 2 avinash sachdev changes the whole game and take u turn to

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान रीएलिटी शो बिग बॉस में बीती रात कैप्टेंसी टास्क को लेकर खूब हंगामा हुआ। शो के 25वें एपिसोड में घर के नए कप्तान को लेकर होड़ हुई जिसमें दो सदस्यों के नाम सामने आए। कैप्टन बनने के लिए अविनाश सचदेव ( Avinash Sachdev) का नाम पहले ही आ गया था। बिग बॉस के साथ घर के बाकी सदस्यों ने अविनाश को चुना था। इसके बाद दूसरे कैप्टन के लिए बिग बॉस ने एक टास्क रखा जिसमें अविनाश के गेम ने सबको हैरान कर दिया। अविनाश ने इस टास्क में सभी को टक्कर दी जिसके बाद से फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अविनाश-मनीषा के बीच टक्कर

दरअसल हुआ ये था कि टास्क में बिग बॉस ने मनीषा रानी ( Manisha Rani) और बेबिका ध्रुवे ( Bebika Dhruve) को टीचर बनाया और बाकी सभी लोगों को स्टूडेंट बनना था। इसमें से जो भी स्टूडेंट टीचर को परेशान करेगा उसे क्लास से बाहर निकल दिया जाएगा और वह बाहर जाकर टिफ़िन कलेक्ट करेगा जिसके टिफिन ज्यादा होंगे उसे घर के किसी एक सदस्य को कैप्टेंसी टास्क से हटाने का हक मिलेगा। इस टास्क में अविनाश ने अपना असली रूप दिखाते हुए सबसे ज्यादा शरारत की और पूजा भट्ट को कैप्टन बनने की रेस से हटा दिया। बेशक पूजा भट्ट कैप्टन बनने की सबसे मजबूत दावेदार थी उसे रिजेक्ट कर अविनाश ने अपने लिए जगह बना ली। ये देख घर के सभी लोगों को उनकी गेम पसंद आई।

मनीषा बनेगी नई कप्तान

हालांकि मनीषा और अविनाश के बीच कड़ी टक्कर के बाद मनीषा ये टास्क जीत जाएगी और घर की नई कप्तान बनेगी। शो के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार घर में एलविश यादव और आशिका भाटिया की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। घर में आने के बाद मनीषा और अविनाश दोनों में से कैप्टन चुनेगे।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article