Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: सई के पीछे दीवाना बनकर घूम रहा है सत्या, विराट का टूटा दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 17, 2023, 01:06 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 17th March, 2023: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। सई और विराट की जिंदगी में सत्या की एंट्री हो चुकी हैं। सत्या को सई में अपनी एक्स वाइफ दिखाई देती है इसीलिए वो उसके आगे- पीछे धूम रहे हैं।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 17th March, 2023: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। सई और विराट की जिंदगी में डॉक्टर सत्या के आने से हलचल मची हुई है। दर्शकों को सत्या और सई की क्यूट नोकझोंक काफी पसंद आ रही है। सत्या और सई के बीच में अस्पताल की कैटीन में झगड़ा होता है। इस बीच स्कूल के प्रोजेक्ट की वजह से विनायक अस्पताल आता है। सई इस बात से खुश होती है कि उसे विनायक के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

ghkkpm (9)

GHKKPM (Credit pic: instagram)

विनायक और सई साथ में टाइम स्पेंड करते हैं तभी हादसा होने वाला होता है। लेकिन सत्या आकर सई को बचा लेता है। सई सत्या के बाहों में गिरती है। दोनों के बीच भले ही अभी दोस्ती नहीं है। कुछ समय बाद सत्या और सई के बीच अच्छी बॉन्डिंग होगी। सई को किसी और के साथ इतना कंफर्टेबल देखकर विराट को जलन होगी। वहीं, सई विराट को उससे दूर रहने के लिए कहती है। विराट अस्पताल में सई के लिए खाना लेकर आता है। सई विराट से कहती है कि तुम मुझसे दूर रहो। मैं नहीं चाहती कि पाखी घर में कोई और ड्रामा करें।

End of Feed