GHKKPM Twitter Reaction: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) आयशा सिंह, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा लीड रोल में है। शो में हाल ही में हर्षद अरोड़ा की एंट्री हुई है। हर्षद अरोड़ा शो में डॉक्टर सत्या का रोल प्ले कर रहे हैं। वो सई के अस्पताल में काम करते हैं। शो में सत्या और सई की केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। फैंस चाहते हैं कि मेकर्स दोनों के बीच लव एंगल दिखाए। शो के अपकमिंग ट्रैक में पाखी ने सई के खिलाफ नोटिस जारी कर उसके करियर को दांव पर लगा दिया है। सई को इस मुश्किल से डॉक्टर सत्या बाहर निकालेगा।
Ghum Hai kisi ke pyaar mein (credit pic: social media)
कोर्ट केस के दौरान सत्या सई की तरफ से बोलते हुए कहता है कि कोई भी पत्नी नहीं चाहेगी कि कोई दूसरी औरत उसके घर में आकर रहे। पाखी ने सई से बदला लेने के लिए उसके करियर पर ही सवाल उठा दिया। गुस्से में पाखी कहती है कि मैं सई से अपना परिवार वापस लेकर रहूंगी। सत्या जज के सामने कहता है कि मेरा प्वाइंट प्रूफ हो गया। सत्या की दलील सुनकर पूरा चौव्हाण परिवार हैरान रह जाता है। सत्या के स्मार्ट मूव ने उनके फैंस को इंप्रेस कर दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की डॉक्टर सत्या की तारीफ।
सत्या के दीवाने हुए फैंस
Dr. Satya yaar dil kidney hath per sab lelooooo 😙 in precap how smartly he confused pakhi. This is what we called '… t.co/eTW5GtpwYt
— ANI (@ANI) Mar 27, 2023
#Sairat was an amazing couple but whatever happened and whatever virat did to Sai... I really want Sai to reject Vi… t.co/jKb4XTNVUq
— ANI (@ANI) Mar 27, 2023
Hattsof to #HarshadArora....I bet no one else can play Dr. #Satya character better than him...Full justice....Just… t.co/cSvtyx9F9p
— ANI (@ANI) Mar 27, 2023
एक यूजर ने लिखा, डॉक्टर सत्या यार दिल किडनी हाथ सब ले लो। पाखी को कितनी चालकी के साथ कंफ्यूद किया। मैं आपको हैंडसम विद ब्रेन कहूंगा। मैं चाहता हूं कि अब सत्या और सवि की मुलाकात हो। दूसरे यूजर ने लिखा, विराट ने जो कुछ भी सई के साथ किया। इसकी बाद में चाहता हूं कि सई को अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा, शो में हर्षद अरोड़ा से बेहतर डॉक्टर सत्या का रोल कोई प्ले नहीं कर सकता है।
शो में सत्या के आने से फैंस बेहद खुश है। दर्शकों का कहना है कि कोई तो है जो शो में सई के लिए स्टैंड ले रहा है। शो में सत्या की मस्ती लोगों को काफी एंटरटेन कर रही है।
